Homeदेशसोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में...

सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ

Published on

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद रही। सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार से खराब थी। इस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। उनकी देखभाल डॉ.अरुप बासू और उनकी टीम कर रही है।

सोनिया गांधी को इससे पहले 12 जून 2022 में नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थी। 18 जून को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 2 जून को सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं। पूर्व कांग्रेस प्रमुख को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this