Homeदेशअमित शाह के खिलाफ लड़ेंगे सोनल पटेल ,खड़गे की सीट पर उनके...

अमित शाह के खिलाफ लड़ेंगे सोनल पटेल ,खड़गे की सीट पर उनके दामाद को टिकट

Published on

अखिलेश अखिल
कांग्रेस की तीसरी सूची में कई नामो की खूब चर्चा चल रही है। इस सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए है। इनमें 13 महिला उम्मीदवारों के भी नाम हैं। अब तक कांग्रेस 139 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद कांग्रेस ने टिकटों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

तीसरी सूची में गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टिकट दिया गया है। गुजरात की गांधीनगर सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुकाबले में कांग्रेस ने सोनल पटेल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कर्नाटक की परंपरागत सीट गुलबर्ग पर खरगे के दामाद राधा कृष्ण को उम्मीदवार बनाया गया है।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को अरुणाचल पश्चिम से, प्रोफेसर एम वी राजीव गोड़ा को बेंगलूरु उत्तर और मंसूर अली खान को बेंगलूरु मध्य से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने राजस्थान की सीकर सीट इंडिया गठबंधन के सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिटी पार्टी के लिए छोड़ी है।

कांग्रेस ने अब तक 139 उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनमें से महिलाओं की संख्या 20 है। पहली और दूसरी सूची में सिर्फ सात महिलाओं के नाम थे।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this