Homeदेशउम्र से पहले ही बूढ़ा कर देगा Smartphone,रिसर्च में सामने आई चौंका...

उम्र से पहले ही बूढ़ा कर देगा Smartphone,रिसर्च में सामने आई चौंका देने वाली जानकारी

Published on

आज के इस डिजिटल युग में स्मार्टफोन में हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई दिन में कई-कई घंटों तक स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं। इस आदत के नुकसान को लेकर कई रिसर्च सामने आ चुकी है। एक रिसर्च में पाया गया कि स्मार्टफोन की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट इंसान को उम्र से पहले बूढ़ा कर सकता है।साथ ही यह स्किन से संबंधित कई दूसरी परेशानियों का कारण भी बन सकती है।

रिसर्च में पाया गया है कि स्मार्टफोन समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन सेल में बदलाव कर सकती है। इससे सेल्स सिकुड़ने और अंतत: सेल के नष्ट होने का खतरा रहता है। इस वजह से स्किन की रौनक चली जाती है और यह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती है।

रिसर्च में पाया गया है कि स्मार्टफोन समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन सेल में बदलाव कर सकती है। इससे सेल्स सिकुड़ने और अंतत: सेल के नष्ट होने का खतरा रहता है।इस वजह से स्किन की रौनक चली जाती है और यह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती है।

जानकारों का कहना है कि ब्लू लाइट स्किन में अंदर तक चली जाती है, जिससे उम्र बढ़ने वाली प्रक्रिया तेज हो जाती है।ब्लू लाइट की वजह से टैनिंग, हाइपरपिगमेंटेशन, झाइयां और त्वचा से जुड़ी दूसरी परेशानियां होने लगती हैं।त्वचा पर जितनी ज्यादा ब्लू लाइट लगेगी, इसका उतना ही ज्यादा नुकसान होगा।लगातार स्मार्टफोन या दूसरे गैजेट की ब्लू लाइट के संपर्क में रहने से त्वचा पर सूजन आने का भी डर रहता है।

स्मार्टफोन और स्क्रीन वाले दूसरे गैजेट के उपयोग को कम कर इस नुकसान को रोका जा सकता है। फिर भी कुछ लोगों को अपने काम के चलते लगातार स्क्रीन के सामने बैठे रहना पड़ता है।ऐसे लोग विटामिन C और E का सहारा ले सकते हैं, जो त्वचा को जवान रखते हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ स्क्रीन के सामने बैठने से पहले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की मदद लेने का भी सुझाव देते हैं, जिससे त्वचा पर ब्लू लाइट का कम से कम असर हो।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...