Homeदेश18 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे शुभांशु शुक्ला, खुशी से रो पड़े...

18 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे शुभांशु शुक्ला, खुशी से रो पड़े माता-पिता

Published on

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं।उनकी वापसी का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा था। शुभांशु की वापसी से जहां पूरा देश जश्न मना रहा है, वहीं उनके माता-पिता के लिए यह क्षण भावुक करने वाला था।दोनों की आंखें खुशी के आंसू से भर गए थे।शुभांशु के पिता, शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि अब हम उनसे जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं।हम उनकी पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे थे। उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा कि मेरे पास अपनी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है।पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी।

शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, की मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पूरी प्रशंसा के हकदार हैं।हम बहुत निश्चिंत और खुश हैं कि वह सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से बात की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी वापसी पर खुशी जताई और उनके पिता से कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।रक्षा मंत्री से बातचीत पर शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित लैंडिंग के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभांशु शुक्ला को आशीर्वाद दिया और हमें शुभकामनाएं दीं।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this