Homeदेशमुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड: 56 साल के लिव-इन पार्टनर ने...

मुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड: 56 साल के लिव-इन पार्टनर ने किया युवती का मर्डर, शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला !

Published on

न्यूज डेस्क
मुंबई में श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड जैसी खौफनाक घटना सामने आई है। लिव इन पार्टनर ने युवती की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) से उसके कई टुकड़े कर दिए। कहा जा रहा है कि बदबू नहीं आए इसलिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था।

पुलिस ने इस मामले में बुधवार की शाम एक 56 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया। संदिग्ध की पहचान मनोज साहनी के रूप में की गई है, जो सरस्वती वैद्या के साथ बीते तीन साल से मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस का कहना है कि ये हत्या दो से तीन से पहले की गई थी, क्योंकि फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनोज साहनी मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग में 32 साल की सरस्वती वैद्य के साथ लिव-इन में रहता था। वे पिछले 3 साल से इस बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने युवती निर्मम हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने चेनशॉ से लाश के कई टुकड़े कर दिए और उसे छिपाने की कोशिश करने लगा।

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस को सारा मामला समझ में आ गया कि ये कत्ल और सबूत मिटाने का मामला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पायेगी, पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...