HomeदेशShraddha Murder Case:आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला

Shraddha Murder Case:आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला

Published on

नई दिल्ली:श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के ऊपर लोगों का गुस्सा फूटा है। लोगों ने आफताब को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर तलवार से हमला किया। FSL रोहिणी लैब के बाहर फायरिंग की भी खबर है। लैब के बाहर जमकर हंगामा किया गया। मामले में सुबह से ही आफताब को लेकर रेकी की जा रही थी।

 आफताब को मार डालने के लिए उतारु थे गुस्साये लोग

हमलावर आफताब की गाड़ी बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे और मौका मिलते ही पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। वहीं मामले में हमलावर ने कहा ‘जिंदा रहेंगे तो आफताब को मार देंगे।’ आफताब को जान से मारने के इरादे से हमला किया गया। गुस्साये लोग आफताब को मार डालने पर उतारु थे। उनका कहना था कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किये हैं, हम उसके 70 टुकड़ें करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने किया कुछ लोगों को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक 10 लोगों ने आफताब को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने हमला किया वो हिंदू सेना के थे। हमला करने वालों का कहना है कि वे पूरी प्लानिंग के साथ यहां आए थे। इनके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this