Homeदेशश्रद्धा मर्डर केस: पुलिस को मिली श्रद्धा की अंगूठी, महिला दोस्त को...

श्रद्धा मर्डर केस: पुलिस को मिली श्रद्धा की अंगूठी, महिला दोस्त को कर दी थी गिफ्ट

Published on

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस को श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस को श्रद्धा की अंगूठी मिल गयी है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अंगूठील अपनी महिला दोस्त को गिफ्ट कर दी थी। पुलिस इसे अहम सबूत मान रही है। ऐसे में महिला दोस्त के बयान भी महत्वपूर्ण हो गये हैं। वहीं, आफताब ने श्रद्धा के सिर को अलग करने के बाद बाल काट दिये थे। पुलिस को श्रद्धा के बाल छतरपुर के जंगल से मिल गये हैं। श्रद्धा के बालों का भी पिता के डीएनए से मिलान हो गया है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा सोने की अंगूठी पहनती थी। आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद अपने छतरपुर स्थित फ्लैट में महिला को बुलाया था। दक्षिण जिला पुलिस ने पूछताछ के दौरान महिला से अंगूठी बरामद कर ली है।

महिला ने बताया कि अंगूठी आफताब ने उसे उस समय गिफ्ट में दी थी जब वह उसके फ्लैट में गई थी। पुलिस ने अंगूठी श्रद्धा के पिता को दिखाई तो उन्होंने इसकी पहचान कर ली। पिता ने श्रद्धा को जन्मदिन पर अंगूठी गिफ्ट में दी थी। वहीं, आफताब ने पहले तो श्रद्धा के सिर को अलग किया और फिर कैंची से बाल काट दिये थे। इन बालों को काटकर उसने एक पैकेट में रखा और छतरपुर के जंगल में फैंक दिया। इन बालों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धा के बालों का डीएनए मिलान पिता व भाई से किया गया था जो मिल गया है।

आफताब की पॉलिग्राफी जांच का बचा हुआ सत्र आज होगा पूरा

आफताब के पॉलिग्राफी टेस्ट का बचा हुआ सत्र आज पूरा होगा। दिल्ली पुलिस ने इसे पूरा करने के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल से संपर्क साधा है। कोर्ट ने पुलिस को पॉलिग्राफी व नार्को करवाने के लिए तीन तारीख दी हैं। आफताब के पॉलिग्राफी टेस्ट प्री सत्र ठीक से हो गया था। दूसरे मुख्य सत्र के दौरान उसे खांसी व जुकाम हो गया था। इस कारण मशीन उसके जाबों को ठीक से रिकॉर्ड नहीं कर पायी थी। इसके बाद उसे शुक्रवार को फिर पॉलिग्राफी टेस्ट करने के लिए बुलाया गया था।

कोर्ट ने दी थी ये तारीखें

रोहिणी स्थित एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल सोमवार सुबह 9.30 बजे खुल जाएगा। देखना ये है कि पुलिस आरोपी को कितने बजे लेकर आती है। कोर्ट ने टेस्ट व नार्को करवाने के लिए 28,29 नवंबर व 5 दिसंबर की तारीखें दी है।

ऐसे कटी आफताब की जेल में पहली रात

आफताब शनिवार को जेल में पहुंचने के बाद मंद मंद मुस्कुराता रहा। खाना खाने के बाद रात भर आराम से सोया और जेलकर्मियों से अंग्रेजी में ही बोलकर पानी मांगा। जेल सूत्रों का कहना है कि चेहरे पर घटना को लेकर कोई शिकन नहीं है। आफताब का पुलिस रिमांड के दौरान भी एक वीडियो जारी हुआ था,जहां हवालात में वह चैन से सो रहा था।

शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था तिहाड़ जेल

आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में शनिवार को तिहाड़ जेल भेजा गया है। उसे जेल नंबर 4 के बैरक 15 में रखा गया है। शाम 6.10 बजे आफताब तिहाड़ पहुंचा था, उसे अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों से उसकी निगरानी की जा रही है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...