Homeदेशश्रद्धा हत्याकांड: आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, घर से पांच चाकू बरामद, सोमवार...

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, घर से पांच चाकू बरामद, सोमवार को होगा नार्को टेस्ट

Published on

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का गुरुवार को पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में वह दिल्ली पुलिस के साथ करीब आठ घंटे रहा। इसके बावजूद उसके टेस्ट और पूछताछ की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। उसे फिर ​बुलाया गया है। इस बीच,दिल्ली पुलिस ने आफताब से छतरपुर स्थित फ्लैट से पांच चाकू जब्त किये हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में सूटकेस में शव के टुकड़े मिले हैं। इसके श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। फॉरेंसिक साइंस लैब के अफसरों ने बताया कि आफताब की बुधवार को जांच नहीं हो पायी थी,क्यों कि उसे बुखार और जुकाम था। संस्थान की निदेशक दीपा वर्मा ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार भी बुलाया गया है।

अंबडेकर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पॉलीग्राफ्री टेस्ट पूरा होने के बाद आफताब का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और परिणाम दो दिनों में आने की उम्मीद है। आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि आफताब का नार्को टेस्ट सोमवार को किये जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक आफताब से पूछा गया कि श्रद्धा को मारने की वजह क्या थी,उसने किस हथियार का इस्तेमाल किया। पुलिस ने यह जानना चाहा कि श्रद्धा के टुकड़े कहां-कहां फेंके।

सच बोल रहा या नहीं इसकी होगी जांच

पॉलीग्राफी जांच को लाई डिटेक्टर के नाम से भी जाना जाता है। इसमें रक्तचाप,नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है। इन आंकड़ों से यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं।

दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

श्रद्धा के कॉलेज के दोस्त रजत शुक्ला ने गुरुवार को दावा किया कि आफताब ने जलती हुई सिगरेट उसके शरीर पर लगाई थी,लेकिन श्रद्धा पुलिस के पास जाने से बचती थी क्योंकि वह आफताब को एक और मौका देना चा​हती थी। वर्ष 2021 में श्रद्धा ने अपनी एक करीबी महिला मित्र को यह बात बताई थी। रजत ने कहा कि आफताब से रिश्ता कायम होने के बाद श्रद्धा ने खुद को अपने परिवार और दोस्तों से दूर कर लिया था।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this