नई दिल्ली: देश की आम जनता को नए साल के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है। नए साल के पहले दिन ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए है जिसके बाद गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये तक बढ़ गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए लोगों को अब लोगों को 25 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू LPG सिलिंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,769 रुपये हो गई है। pic.twitter.com/D9KQnLjjtA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2023
उल्लेखनीय है कि गैस कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दामों में बदलाव करती है। आज साल की पहली तारीख पर एलपीजी के दामों में बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं चार महानगरों में बदलाब के बाद कितना महंगा हुआ एक सिलेंडर।
दिल्ली – 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई – 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता – 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई – 1917 रुपये प्रति सिलेंडर
कांग्रेस ने कहा: अभी तो ये शुरुआत है
नए साल का पहला गिफ्ट 🎁🎀
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया।
अभी तो ये शुरुआत है…#HappyNewYear
— Congress (@INCIndia) January 1, 2023
नए साल के पहले ही दिन एलपीजी के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, नए साल का पहला गिफ्ट… कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया. अभी तो ये शुरुआत है. नए साल की बधाई।
