Homeदुनियाबांग्लादेश आम चुनाव : शेख हसीना की भारी जीत ,पांचवी बार बनेगी प्रधानमंत्री 

बांग्लादेश आम चुनाव : शेख हसीना की भारी जीत ,पांचवी बार बनेगी प्रधानमंत्री 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
बांग्लादेश में शेख हसीना को अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। बांग्लादेश में एक बार फिर शेख हसीना की सरकार बनने जा रही है। रविवार को हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी आवामी लीग ने 300 में से दो-तिहाई से अधिक सीटें जीत ली हैं। शेख हसीना पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनेंगी।

वह 2009 से ही प्रधानमंत्री हैं। खबर लिखे जानें तक अभी तक की मतगणना में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग 300 संसदीय सीटों में से 224 सीटें जीत चुकी हैं। 

         शेख हसीना अपनी संसदीय सीट गोपालगंज-3 से भारी अंतर से जीतीं। उन्हें 2,49,965 वोट मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एम. निजाम उद्दीन लश्कर को महज 469 वोट ही हासिल हुए। गोपालगंज-3 से शेख हसीना 1986 से अब तक आठवीं बार चुनाव जीत चुकीं हैं।

लेकिन इस बार हुए आम चुनाव का विपक्षी पार्टियों ने बायकॉट कर दिया था। नतीजा ये हुआ कि चुनाव में महज 40 फीसदी वोट ही पड़े। वहीं, आवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादिर ने दावा किया कि लोगों ने वोट देकर बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी की बायकॉट को खारिज कर दिया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this