Homeदेशशरद पवार को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ,पवार ने दिया जवाब 

शरद पवार को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ,पवार ने दिया जवाब 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
एनसीपी नेता शरद पवार को भी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए न्योता मिला है। हालांकि अभी पवार ने वहाँ जाने से मना कर दिया है। उन्होंने इस बावत एक पत्र भी लिखा है। पत्र में पवार ने इस कार्यक्रम में न आने की बात कही है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख चंपत राय को लिखे पत्र में पवार ने कहा है कि वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या आएंगे और तब तक मंदिर का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।

 पवार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भेजे गए न्योते के लिए शुक्रिया जताते हुए कहा, “मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत ही नहीं, विश्वभर में फैले करोड़ों भक्तों की श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं। अयोध्या के समारोह को लेकर राम भक्तों में उत्सुकता और आतुरता है और वे भारी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। उनके माध्यम से इस ऐतिहासिक समारोह का आनंद मुझ तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा, “22 जनवरी के समारोह के समापन के पश्चात श्री राम लला के दर्शन सहजता और आराम के साथ लिए जा सकेंगे। मेरा अयोध्या आने का कार्यक्रम हैं, उस समय श्रद्धा के साथ श्री रामलला जी के दर्शन करूंगा। तब तक राम मंदिर का निर्माण भी पूर्ण हो चुका होगा।आपके स्नेहपूर्ण निमंत्रण के लिए मैं एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। समारोह की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this