Homeदेश600 से भीअधिक फिल्में कर चुके है फिर भी बहुत कम ही...

600 से भीअधिक फिल्में कर चुके है फिर भी बहुत कम ही लोग जानते हैं इनका असली नाम

Published on

शक्ति कपूर, बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन-विलेन,आज 3 सितंबर को अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं।1952 में जन्मे शक्ति कपूर ने अपने शानदार करियर में 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकन्दरलाल कपूर है। उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला तब लिया जब उन्हें बताया गया कि उनका असली नाम विलेन के रोल के लिए इंपैक्टफुल नहीं है।

शक्ति कपूर ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से मास्टर्स की पढ़ाई की। उन्होंने संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी में विलेन की भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें पहचान मिली।

1980 के दशक में शक्ति कपूर ने ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ जैसी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई।लेकिन अगले दशक में, उन्होंने नेगेटिव रोल्स से हटकर कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और दर्शकों को खूब हंसाया।

2011 में शक्ति कपूर ने रियलिटी शो बिग बॉस के 5 वें सीजन में हिस्सा लिया।हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने भोजपुरी, उड़िया, बंगाली और असमिया फिल्मों में भी काम किया है।

शक्ति कपूर ने अपनी पत्नी शिवंगी से 1980 में फिल्म किस्मत के सेट पर मुलाकात की, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे।उनके बेटे सिद्धांत कपूर ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की, जिसमें भागम भाग, चुप चुप के, और ढोल जैसी फिल्में शामिल हैं।

शक्ति कपूर को जन्मदिन और उनके सफल करियर की हार्दिक शुभकामनाएं।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this