Homeदेशहत्यारे के रोल में लौटेंगे शाहरुख खान,बेटी सुहाना खान के साथकरने वाले...

हत्यारे के रोल में लौटेंगे शाहरुख खान,बेटी सुहाना खान के साथकरने वाले हैं स्क्रीन शेयर

Published on

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ की चर्चा चारों तरफ हो रही है ।और हों भी क्यों न, आखिर शाहरुख पहली बार जो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।साथ ही यह फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष का एंबीशियस प्रोजेक्ट भी है।

अब फिल्म किंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। इस अपडेट के अनुसार शाहरुख खान इस फिल्म में एक ‘हत्यारे’ की भूमिका में दिखने वाले हैं।इस अपडेट के बाद से ही उनका फैंस में क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है।

सुजॉय घोष मिस्टीरियस थ्रिलर बनाने के लिए जाने जाते हैं।वो इस लार्जर दैन लाइफ ड्रामा को लेकर काफी उत्साहित हैं।इस फिल्म में न सिर्फ सस्पेंस और मिस्ट्री होगी बल्कि इसमें धांसू एक्शन भी देखने को मिलने वाला है।

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राइटर राहुल राउत के इस खुलासे से कि फिल्म में शाहरुख एक हत्यारे की भूमिका में नजर आने वाले हैं, फैंस की दिलचस्पी इस फिल्म को लेकर और ज्यादा बढ़ गई है।

बॉलीवुड से मिल रही खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान एक बार फिर से जवान और पठान जैसे एक्शन रोल करते नजर आएंगे।वहीं फैंस इस बात से भी रोमांचित हो रहे हैं कि उन्हें शाहरुख बिल्कुल उसी अंदाज में देखने को मिलने वाले हैं, जैसा कि वो 90 के दशक में नेगेटिव शेड में दिखा करते थे।

शाहरुख ने डर, बाजीगर और अंजाम जैसे फिल्मों में नेगेटिव रोल करने के काफी दिनों बाद 2016 में फिल्म फैन में नेगेटिव रोल किया था।हालांकि यहफिल्म नहीं चली।ऐसे में एक्टर को ग्रे शेड कैरेक्टर में वापसी करने के बारे में ही सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है।

शाहरुख खान गुरु और डॉन की भूमिका में हैं।
सुहाना खान अपनी पहली भूमिका में हैं, उनके साथ अभिषेक बच्चन खलनायक की भूमिका में हैं।
सुहाना खान के प्रेमी की भूमिका निभाने वाले अभय वर्मा ने एक्शन से भरपूर कहानी में एक रोमांटिक सबप्लॉट जोड़ा है।फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया जा रहा है , जो “जवान” जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं, जो अपनी प्रभावशाली रचनाओं के साथ सिनेमाई अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं।इस फ़िल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है , जो अपनी मनोरंजक कहानियों और बेहतरीन कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। सिद्धार्थ आनंद निर्माता और रचनात्मक निर्माता दोनों की भूमिका निभाते हैं, जिससे एक सहज उत्पादन प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता वाला सिनेमाई अनुभव सुनिश्चित होता है।

किंग” में शाहरुख खान ने एक दुर्जेय डॉन की भूमिका निभाई है जो आपराधिक दुनिया में गहराई से जुड़ा हुआ है। हालाँकि, उनका किरदार सिर्फ़ एक अपराधी नहीं है; वह सुहाना खान के किरदार के लिए एक गुरु की भूमिका निभाता है। वह उसका मार्गदर्शन करता है और उसकी रक्षा करता है, उसे खतरनाक परिवेश में नेविगेट करने के लिए ज़रूरी महत्वपूर्ण जीवित रहने के कौशल सिखाता है। उनके बंधन की परीक्षा तब होती है जब उनका सामना एक आम दुश्मन से होता है, जिसका किरदार अभिषेक बच्चन ने निभाया है, जो कहानी में साज़िश और संघर्ष की परतें जोड़ता है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...