उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी ,पारा लुढ़का ,जनजीवन प्रभावित

0
171

न्यूज़ डेस्क 
उत्तर भारत में चरम पर सर्दी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में हाड कंपा देने वाली सर्दी जारी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में पार लुढ़क गया है। ऊपर से घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ट्रेनों, उड़ानों पर सड़क यातायात पर इसका बुरा असर पड़ा है। कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में कोल्ड वेव की संभावना है।

दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज दिनभर में बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार का दिन राजधानी में इस मीने का अब तक का सबसे सर्द दिन रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण से बहुत भीषण ठंडा दिन होने की संभावना है। आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अलर्ट से साफ है कि आने वाले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here