अपोजिशन अलायंस इंडिया के मुंबई अधिवेशन में टाल सकता है सीट बटवारा का सवाल

0
113

बीरेंद्र कुमार झा

अपोजिशन एलायंस इंडिया की आज से मुंबई में आज से दो दिनों की बैठक अस्योजित है,जिसमें कई प्रमुख मुद्दों पर निर्णय लिए जाने हैं।लेकिन सूत्रों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में भी किस दल के खाते में कितनी सीटें आएगी और कौन होगा इसके प्रधानमंत्री पद का चेहरा जैसा सवाल अनुत्तरित रह सकता है। खबर है की विपक्ष कई बड़ी फैसले लेने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव के खत्म होने का इंतजार कर सकता है। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है।

5 राज्यों के विधान सभा चुनाव से बदलेगी तस्वीर

वर्ष 2023 के अंत तक 5 राज्यों मध्य प्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा का चुनाव होना है।खबर है कि इंडिया गठबंधन में शामिल कुछ बड़े दल इन राज्यों के चुनाव परिणाम आने तक अपनी और अन्य राजनीतिक दलों की हैसियत जानने के लिए इंतजार करने का मन बना चुकी है। अब तक एक दूसरे की विरोधी रहे राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव का माहौल देखने के लिए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक का इंतजार कर सकती है। दरअसल आगामी चुनाव के नतीजे इन पार्टियों को गठबंधन में अपना कद तैयार करने का मौका देगी, साथ ही इससे उन्हें गठबंधन के अन्य राजनीतिक दलों की स्थितियों की भी सही जानकारी मिल पाएगी।

कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम कर सकती है आगे

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री और विपक्षी गठबंधन तैयार करने में बड़ी भूमिका निभा चुके नीतीश कुमार जल्दी सीट बंटवारे के पक्ष में है।इधर संयोजक को लेकर खबरें है कि विपक्ष गठबंधन इंडिया के संयोजक के पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को आगे बढ़ा सकती है।

क्यों बन रही है टकराव की स्थिति

प्राप्त खबरों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तथा जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल जैसे कई पार्टियों के बीच इस समय की खींचतान की खबर आ रही है । गौरतलब है कि विस्तार की तैयारी कर रहे हैं कई राजनीतिक दलों को वर्तमान स्थिति के अनुसार गठबंधन के चलते सीमित मौके मिलने की संभावनाएं हैं,लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजे इस माहौल को बदल सकता है।

टकराव से बचने के लिए टाले जा सकते हैं कई अहम मुद्दे

विपक्ष के एक नेता के अनुसार बेंगलुरु कौनक्लेव के करीब डेढ़ महीने के बाद मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया एयरलाइंस की यह बैठक आयोजित हो रही है।आदर्श तौर पर मुंबई के इस बैठक में इंडिया एलायंस का अध्यक्ष और संयोजन का चुनाव होना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पता है तो गठबंधन कुछ समितियां और उप समूहों का एलान करना पसंद करेगी,और ज्यादा गंभीर मुद्दों को बाद में अगली मीटिंग में उठाने के लिए टाल देगी।

समन्वय समिति पर फैसला

मुंबई में आयोजित बैठक में विपक्षी गठबंधन समन्वय समिति को लेकर भी बड़ा फैसला ले सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें समाजवादी पार्टी, सीपीएम, जेएमएम, आरजेडी, शिवसेना(यूबीटी), टीएमसी, डीएमके और कांग्रेस से एक-एक नेता को शामिल किया जा सकता है। समिति में कुल 11 सदस्यों को शामिल किए जाने की संभावना हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here