आप लड़की ढूंढो ना, राहुल गांधी की शादी पर बोली सोनिया गांधी

0
396

बीरेंद्र कुमार झा

आने वाले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं ।हाल ही में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा के सोनीपत की महिला किसानों के साथ बातचीत करने में व्यस्त दिखे।राहुल गांधी ने उनके साथ अपनी बातचीत के वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में कांग्रेस नेता उसकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और उसकी मां सोनिया गांधी ने महिला किसानों के साथ मजेदार बल साझा किया। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर हल्की फुल्की बातचीत की एक झलक का वीडियो पेस्ट किया।इसमें एक महिला किसान ने सोनिया गांधी से कहा कि अब राहुल जी की शादी करवा दो।इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि आप एक लड़की ढूंढ लीजिए।महिला किसानों के सामने मजाकिया लहजे में सोनिया गांधी ने यह बात तब कही जब राहुल गांधी के निमंत्रण पर हरियाणा की महिलाएं उनके आवास पर मुलाकात के दौरान लंच कर रहीं थी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा के सोनीपत में महिलाओं के साथ किए गए वादे को किया पूरा

अपना वादा पूरा करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिला किसानों को अपने घर आमंत्रित किया और उनके साथ भोजन किया। लंच के दौरान महिला सशक्तिकरण और जीएसटी के मुद्दे पर बातचीत भी हुआ। राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा को भी महिला किसानों के साथ भोजन के लिए आमंत्रित किया था ।वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा – मां,प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ।सोनीपत की किसानों का दिल्ली दर्शन,उनके साथ घर पर खाना और खूब सारी मजेदार बातें। साथ में मिले देसी घी,मीठी लस्सी,घर का अचार और ढेर सारा प्यार।

शादी से नहीं है आपत्ति ,पर स्टैंडर्ड हाई

52 साल की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें शादी से कोई आपत्ति नहीं है उन्होंने अपने माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे माता पिता को शादी बहुत प्यारी थी क्योंकि वे एक दूसरे से पूरी तरह से प्यार करते थे। लेकिन मेरे लिए समस्या यह है कि मेरे लिए शादी का स्टैंडर्ड काफी हाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here