मध्य प्रदेश बीजेपी की अगली लिस्ट का खाका तैयार,शिवपुरी से महाराज का नाम

0
92

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में जब 39 उम्मीदवारों वाली अपनी दूसरी सूची जारी की तो इस लिस्ट के सामने आते ही मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल एकबारगी काफी बढ़ गई।सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो भौंचक्के रह गए थे । इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ 4 सांसदों के नाम भी थे। सभी नाम बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। इसके बाद पार्टी ने तीसरी सूची जारी की, जिसमें सिर्फ एक ही नाम था।इस लिस्ट में अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी का नाम सामने आया। अब खबर आ रही है की चौथी सूची भी जल्दी ही सामने आ जाएगी ।इस लिस्ट में भी कई चौंकाने वाले नाम होंगे।

सिंधिया और शिवराज हो सकते हैं प्रमुख चेहरे

माना जा रहा है की इस सूची में पहला नाम केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का है, जो राज्यसभा से सांसद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया को शिवपुरी से विधानसभा का टिकट दिया जा सकता है। पार्टी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पहले ही दिमनी विधानसभा से उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ऐसे में पार्टी ग्वालियर – चंबल अंचल में दोनों ही समीकरण यानी की सिंधिया और तोमर के जरिए राजनीतिक समीकरण साधने की जुगाड़ में है।

इस सूची में दूसरा नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के होने की बात कही जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बुधनी विधानसभा से टिकट नहीं देकर विदिशा की किसी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी इस बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं।उन्हें भोपाल की किसी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री की पैनी नजर है मध्यप्रदेश चुनाव पर

पार्टी की दूसरी सूची के बाद से ही ऐसी अटकलें तेज थी कि अगली लिस्ट में भी कुछ चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं। इसका अनुमान तभी हो गया था जब दिल्ली में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई थी और उसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे। गौरतलब है कि बीजेपी अब तक 79 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here