Homeदेशशत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ पर लगाया था फिल्म काला पत्थर में रोल...

शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ पर लगाया था फिल्म काला पत्थर में रोल कटवाने का आरोप

Published on

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की ब्लॉकबस्टर फिल्म काला पत्थर को रिलीज हुई 45 साल पूरे हो गए हैं।फिल्म काला पत्थर का डायरेक्शन और प्रोडक्शन यश चोपड़ा ने किया था और फिल्म का स्क्रिप्ट लिखा था। सलीम जावेद ने ।यह फिल्म चास नाला खनन आपदा के आधार पर बनाई गई थी, जो 27 दिसंबर 1975 को धनबाद के कोलियरी क्षेत्र में घटी थी।इस दुर्घटना में 372 खनिक मारे गए थे। काला पत्थर निर्देशक यश चोपड़ा के साथ शशि कपूर अमिताभ और अमिताभ बच्चन की जोड़ी की चौथी फिल्म थी।इससे पहले दोनों की दीवार, कभी-कभी और त्रिशूल रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इस फिल्म को फिल्म फेयर के कई नॉमिनेशन भी मिले थे। पूर्व नौसेना कप्तान से कोयला खदान कर्मचारी बने इस किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को काफी सराहना मिली थी।काला पत्थर में अमिताभ बच्चन,शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा शशि कपूर,राखी, परवीन बॉबी, नीतू सिंह, संजीव कुमार, पूनम ढिल्लो और प्रेम चोपड़ा जैसे बड़े सितारों ने काम किया था। आईए जानते हैं इस फिल्म मेकिंग से जुड़े किस्से

इस फिल्म के सूटिंग के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि काला पत्थर की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन उनसे दूरी बनाए रखते थे, जबकि दोनों शुरुआती दौर में अच्छे दोस्त माने जाते थे। कहा तो यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चन नहीं चाहते थे कि शत्रुघ्न सिन्हा यह फिल्म करें।शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ पर अपने रोल में कटौती करवाने का आरोप लगाया था। वह इस बात से भी नाराज थे कि यश चोपड़ा ने उन्हें एक निश्चित राशि देने का वादा किया था और फिर अपनी बात से मुकर गए।शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था की पूरी फिल्म में उन्हें सबसे कम पैसे मिले। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा का डायलॉग तीसरे बादशाह हम हैं काफी मशहूर हुआ था।धन्ना (सरत सक्सेना) के साथ अपने फाइट सीन के दौरान अमिताभ बच्चन ने बिल्कुल वही शर्ट पहनी थी जो उन्होंने अपनी फिल्म दीवार में पहनी थी।

धर्मेंद्र की वजह से परीक्षित को मिली फिल्म

फिल्म की स्क्रिप्टिंग के दौरान यश चोपड़ा चाहते थे कि धर्मेंद्र पंजाबी ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाएं।धर्मेंद्र इसके लिए सहमत भी हो गए और अपनी डेट भी दे दी,लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह रोल जरूरी नहीं है।ऐसे में उन्होंने परीक्षित साहनी का नाम सुझाया इस तरह परीक्षित को फिल्म मिल गई।

इसलिए राजेश रोशन को हटाना चाहते थे
इस फिल्म के निर्माण के दौरान निर्माता फिल्म के संगीत से खुश नहीं थे और वे संगीतकार राजेश रोशन को बदलना चाहते थे, लेकिन लता मंगेशकर ने निर्माता को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने राजेश रोशन की जगह किसी दूसरे संगीतकार को लिया तो वह दोबारा उनके लिए नहीं गाएंगी। ऐसे में मेकर्स के पास कोई विकल्प नहीं बचा और उन्हें लता मंगेशकर की बात माननी पड़ी।

जब फिल्म लांच हुई तो ऋषि कपूर को रवि की भूमिका के लिए साइन किया गया और मंगल की भूमिका के लिए शशि कपूर को साइन किया गया था। ख्याम फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर बनने वाले थे। बाद में ऋषि कपूर ने फिल्म छोड़ दिया और शशि कपूर ने रवि की भूमिका निभाई। फिर शत्रुघ्न सिन्हा को मंगल के रोल के लिए साइन किया गया और ख्याम की जगह राजेश रोशन को म्यूजिक के लिए साइन किया गया।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...