Homeदेशपीएम मोदी की घोषणा और धनबाद के बीजेपी उम्मीदवार पर बहुत कुछ...

पीएम मोदी की घोषणा और धनबाद के बीजेपी उम्मीदवार पर बहुत कुछ कह गए सरयू राय 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
झारखंड के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के धनबाद लोकसभा से घोषित प्रत्याशी ढुलू महतो के सुपुत्र प्रशांत कुमार के द्वारा खरीदी गई करीब 2.06 करोड़ रूपये के जमीन का ब्यौरा मैंने 10 अप्रैल, 2024 को सार्वजनिक किया था।

राय ने आज कहा कि प्रशांत कुमार द्वारा इसके अतिरिक्त गोविंदपुर अंचल के तुमादाहा मौजा में खाता संख्या- 83, 97 और 110 के करीब 11 प्लॉट खरीदने का प्रमाण सामने आया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 01 एकड़ 49 डिसमील है।     

गोविंदपुर अंचल में जमीन खरीदने का सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर के अनुसार इन भूखंडों की कीमत 50 लाख रूपये से अधिक आंकी जा रही है। जमीन खरीद एवं म्यूटेशन तथा अंचल कार्यालय में दायर नामान्तरण मुकदमा संख्या 18905/2021-2022 तथा इस जमाबंदी में दिये गये लगान का ब्यौरा संलग्न है।

राय ने कहा कि भाजपा के उन नेताओं को जो मेरा ज्ञान मुझे अपने पास ही रखने की सलाह दे रहे हैं, उन्हें इन विवरणों की वस्तुस्थिति और सत्यता की जाँच अपने सूत्रों से करा लेनी चाहिए। उसके बाद उन्हें इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा की कसौटी पर भाजपा के ऐसे उम्मीदवार खरा उतरते है या नहीं ?

इसके अतिरिक्त मेरे पास भाजपा के इस घोषित उम्मीदवार और उनके परिवारजनों द्वारा खरीदी गई बड़ी संख्या में बेनामी अचल संपतियों और कंपनियों के नाम का विस्तृत ब्यौरा भी है।

राय ने कहा कि ये कंपनियाँ दो साल पूर्व दिवालिया होने के कगार पर पंहुच चुकी थी। इन कंपनियों में विगत 04 वर्षों में अकूत अचल संपति खरीदा गया है, जिसमें हार्ड कोक उद्योग, फ्लावर मिल आदि के भूखंड, निर्मित ढांचा एवं मशीनरी शामिल है।        

इनमें से कई भूखंड गोविंदपुर अंचल के तुमादाहा मौजा में ही स्थित है। ये कंपनियाँ अभी भी ‘रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज’ के दस्तावेज में सक्रिय दिख रही है और जीएसटी एवं आयकर का भुगतान भी कर रही हैं।
     

उन्होंने कहा कि इन अचल परिसम्पतियों की कीमत उनके द्वारा कर देने योग्य कुल परिसम्पतियों के मूल्य की तुलना में काफी अधिक है। ऐसे व्यक्तियों और कंपनियों के बारे में प्राप्त सूचनाओं की मिलान अधिकारिक दस्तावेजों से करने के उपरांत मैं शीघ्र ही इसे भाजपा नेताओं की जानकारी के लिए सार्वजनिक करूंगा, ताकि वे नहीं चाहते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि कर सके और उनका जमीर जग सके।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...