HomeदेशPriyanka Chaturvedi's Reply: संजय शिरसाट के बिगड़े बोल- ‘आदित्य ठाकरे ने उनकी...

Priyanka Chaturvedi’s Reply: संजय शिरसाट के बिगड़े बोल- ‘आदित्य ठाकरे ने उनकी खूबसूरती देखी और उन्हें सांसद बना दिया’

Published on

विकास कुमार
शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट के विवादित बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मच गया है। शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट के बयान ने शिवसेना के दोनों गुटों में नया विवाद पैदा कर दिया है। शिरसाट ने उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पर विवादित बयान दिया है। शिरसाट ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी की खूबसूरती देखी और उन्हें सांसद बना दिया। वहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पलटवार किया है। उन्होंने शिरसाट को गद्दार और वल्गर कैरेक्टर करार दिया है। वहीं आदित्य ठाकरे ने भी संजय शिरसाट को कड़ी नसीहत दी है।

वहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय शिरसाट के विवादित बयान पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कि वह कैसी दिखती हैं और कैसे सांसद बनीं। उन्होंने कहा कि संजय शिरसाट ने अपने बयानों से अपना चरित्र दिखा दिया है,और इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है कि वह बीजेपी के साथ हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर संजय शिरसाट को खरी खोटी सुनाई है।

मुझे यह बताने के लिए किसी गद्दार की जरूरत नहीं है कि मैं कैसी दिखती हैं और जहां हैं वहां क्यों हैं। शिरसाट ने 50 बक्सों के लिए अपनी आत्मा और ईमानदारी बेच दी। वह राजनीति और महिलाओं पर अपने विचारों में व्यापक बीमारी का एक आदर्श उदाहरण हैं,और अपनी टिप्पणियों के जरिए वह अपना अश्लील चरित्र दिखाते हैं। इसमें भी कोई आश्चर्य नहीं कि बीजेपी ने उन्हें अपने साथ रखा है।

वहीं आदित्य ठाकरे ने भी शिरसाट को बीमार मानसिकता वाला व्यक्ति बताया है। ठाकरे ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ऐसी बीमार मानसिकता वाले लोग राजनीति में कैसे हैं।
प्रियंका चतुर्वेदी आज जहां भी हैं अपनी काबिलियत के दम पर हैं। प्रियंका चतुर्वेदी अपनी पार्टी की एक मुखर प्रवक्ता हैं। इसलिए संजय शिरसाट को अपना बयान वापस लेना चाहिए। इस तरह की ओछी मानसिकता को सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this