संजय राउत ने स्पीकर राहुल नार्वेकर पर बोला हमला, कहा-‘महाराष्ट्र में कर दी गई लोकतंत्र की हत्या’

0
173

विकास कुमार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर पर निशाना साधा है। संजय राउत ने स्पीकर राहुल नार्वेकर पर लोकशाही की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ओम बिरला के नेतृत्व में घाना में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो प्रतिनिधिमंडल जा रहा है। उसमें महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष हैं। यहां लोकशाही की क्या दशा है? लोकशाही की हत्या कर दी गई है,एक साल से पूरी तरह से संविधान, कानून और सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ जाकर ये सरकार चला रहे हैं।

संजय राउत ने कहा था कि शिंदे समूह के विधायकों को पहले यह जान लेना चाहिए कि उनमें से कोई भी अगला चुनाव नहीं जीतने वाला है। राउत ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे विदेश दौरे पर जाने के इच्छुक थे,जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में किसान फसल के नुकसान को देख रहे हैं। राउत ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आदित्य ठाकरे के पोस्ट के बाद ही अपनी विदेश जाने की योजना रद्द कर दी थी।

पिछले साल जून में शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के कारण शिवसेना में विभाजन हो गया था और उद्धव ठाकरे की सरकार का पतन हो गया था तब से ही संजय राउत शिंदे और बीजेपी के खिलाफ हमला करते रहे हैं। उनका नया बयान है कि शिंदे गुट के विधायक अगला चुनाव नहीं जीत पाएंगे,अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि राउत के इस दावे में कितना दम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here