Cover Story: मिर्जापुर की सानिया मिर्जा बनेंगी पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

0
175

मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा देश की पहली महिला मुस्लिम फाइटर पायलट बनने जा रही हैं. सानिया ने UPSC का NDA एग्जाम पास कर ये मुकाम हासिल किया है. NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी. सेना में अफसर बन देश की सेवा करने वालों के लिए होने वाला एग्जाम.सानिया ने इस एग्जाम में 63वीं रैंक हासिल की है.

सानिया मिर्जापुर जिले के जसोवर इलाके के रहने वाले शाहिद अली की बेटी हैं. शाहिद पेशे से एक टीवी मैकेनिक हैं. अपनी बेटी के इस मुकाम पर सानिया के पिता शाहिद बेहद खुश हैं… हों भी क्यों ना बेटी ने पूरे जिले में नाम किया है. वो फाइटर पायलट के रूप में सेलेक्ट हुई है. उनको गर्व है कि पूरे देश में दो ही सीट थी और सानिया ने उत्तर प्रदेश में भी नाम रोशन किया है…

सानिया UPSC NDA के 149वें कोर्स के लिए सेलेक्ट हुई हैं. उनकी ट्रेनिंग 27 दिसंबर से खड़कवासला स्थित एकेडमी में शुरू होने जा रही है.

सानिया अवनी चतुर्वेदी से प्रेरित थी. जब उनको पता चला कि अवनि देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं जो कि 2015 में कमीशन हुई थी. लेकिन उसके बाद से कोई भी महिला फाइटर स्ट्रीम में कमीशन नहीं हुई तो इसके बाद से ही सानिया ने फाइटर पायलट बनने का सपना देखना शुरू कर दिया और फिर NDA की तैयारी शुरू की. NDA में 19 सीट महिलाओं के लिए थी, जिसमें से 2 सीट फाइटर पायलट के लिए थी.
सानिया को पेरेंट्स ने पूरा सपोर्ट किया ..पढ़ने के लिए प्रेरित किया.. सानिया को आशा है कि आगे चलकर लोग उनसे भी प्रेरणा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here