Homeदेशएसपी ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर,माना तो राहुल संग...

एसपी ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर,माना तो राहुल संग यात्रा में दिखेंगे अखिलेश

Published on

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए लोकसभा सीटों का ऑफर बढ़ा दिया है।अब अखिलेश यादव की तरफ से कांग्रेस को 17 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। समाजवादी पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह हमारी ओर से कांग्रेस को दिया जाने वाला अंतिम ऑफर है। यदि कांग्रेस राजी हो जाती है, तो अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ उनके भारत जोड़ो में यात्रा में शामिल होंगे।समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश की है। इस देश पर कांग्रेस की स्वीकृति के आधार पर रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना निर्भर करेगा।हालांकि समाजवादी पार्टी ने उन सीटों का नाम नहीं बताया जिसे उसने कांग्रेस को ऑफर किया है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने की कही थी बात

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी और इसके बाद यह रायबरेली प्रवेश करेगी।समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व में यह कहा था कि वे रायबरेली में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि अब उनकी पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी प्रमुख के रायबरेली में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर एक शर्त जोड़ दिया है।इस शर्त के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अब रायबरेली में कांग्रेस की राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तभी शामिल होंगे जबकि कांग्रेस, उनके द्वारा ऑफर किए गए 17 सीटों को स्वीकार करने की सहमति प्रदान कर देंगे।

पूर्व में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को ऑफर किया था 11 सीट

कांग्रेस को 17 सीट ऑफर करने वाली समाजवादी पार्टी ने इससे पूर्व कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में सिर्फ 11 सीट ही देने की पेशकश की थी। तब की कांग्रेस की प्रदेश इकाई इससे ज्यादा सीटों की मांग कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने तब कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए।वह उन सीटों को कांग्रेस के लिए मांग रहे हैं जहां कांग्रेस ने 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया में साझेदार हैं। कांग्रेस ने पिछली बार उत्तर प्रदेश में एकमात्र रायबरेली की सीट ही जीती थी।अखिलेश यादव इसी को आधार बनाकर कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में कम सीट देना चाहते हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव का कार्यक्रम रायबरेली में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की थी, लेकिन सोमवार को उन्होंने कहा कि पहले हमारे बीच सीटों का बंटवारा हो जाए ,इसके बाद ही वे राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी ने पहले कांग्रेस को 11 सीट देने का ऑफर दिया था,फिर बाद में इसे बढ़ाकर 15 और अब 17 सीटों का कर दिया है। समाजवादी पार्टी इसे अंतिम ऑफर बता रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट है।

बिना सीट शेयरिंग हुए अखिलेश कर चुके हैं 27 कैंडिडेट का ऐलान

इंडिया गठबंधन के घटक दल होने के नाते कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर समझौता करना है, लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच समझौता होने के पूर्व ही अब तक 27 कैंडीडेट्स का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने 16 उम्मीदवारों की जब पहली लिस्ट जारी की थी, तब कांग्रेस को 11 सीट ऑफर की थी। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी पार्टी के 11 और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं और कांग्रेस को 17 सीटों का अंतिम ऑफर दिया है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने अब तक कांग्रेस के प्रभाव वाले सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के पार्टी से कोई उम्मीदवार नहीं उतरा है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...