Homeदेशयूपी के मुस्लिमों की पहली पसंद बनी समाजवादी पार्टी: सर्वे

यूपी के मुस्लिमों की पहली पसंद बनी समाजवादी पार्टी: सर्वे

Published on

न्यूज डेस्क
एबीपी न्यूज के हालिया सर्वे के मुताबिक यूपी के मुसलमानो की पहली पसंद समाजवादी पार्टी है । यह सर्वे दस हजार लोगो पर किया गया और पूछा गया कि यूपी में मुस्लिम वोटरों की पसंद कौन सी पार्टी है। 68 फीसदी मुस्लिम वोटरों ने सपा को पहली पसंद बताया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर बसपा का स्थान है और बीजेपी का नंबर तीसरा है और चौथे स्थान पर अन्य को जगह दी गई है। वहीं प्रतिशत की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में 68% लोगों ने समाजवादी पार्टी को, 17% लोगों ने बसपा को, 9% लोगों ने बीजेपी और 6% लोगों ने अन्य का नाम लिया है ।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन साबित हुआ है इसको लेकर भी सर्वे किया गया है, जिसमें 61% लोगों ने योगी आदित्यनाथ, 24% लोगों ने अखिलेश यादव, 11% लोगों ने मायावती और 4% लोगों ने अन्य को बताया है। वहीं सर्वे में सीएम योगी के बुलडोजर एक्शन के बारे में भी लोगों की राय ली गई है। जिसमें 54% लोगों ने इसे माफिया के खिलाफ कारगर बताया है। इसके साथ ही 31% प्रतिशत लोगों ने कुछ हद तक कारगर और 15% लोगों ने सिर्फ प्रचार का तरीका कहा है।

साथ ही यूपी में सीएम के कामकाज को लेकर भी लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है और सर्वे में यूपी के सीएम के कामकाज को 52% लोगों ने बहुत बेहतर, 27% लोग ने संतोषजनक और 21% लोगों ने बेहद खराब बताया है। वहीं सीएम के तौर पर किसका कार्यकाल बेहतर रहा है । इसमें योगी आदित्यनाथ को 42 प्रतिशत, कल्याण सिंह को 17 प्रतिशत और मायावती के कार्यकाल को 15 प्रतिशत लोगों ने सही बताया है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this