HomeखेलSakshi Malik Retires: संजय के WFI चुनाव जीतने पर रेसलर साक्षी मलिक...

Sakshi Malik Retires: संजय के WFI चुनाव जीतने पर रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान

Published on

न्यूज डेस्क
भारत को 2016 रियो ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने सन्यास लेने का ऐलान किया है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) का चुनाव संपन्न होने के बाद साक्षी मलिक ने ये ऐलान किया है। इस चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह ने जीत हासिल की है। साक्षी ने कहा है कि मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं। WFI चुनाव में बृजभूषण जैसा ही जीत गया है।

साक्षी मलिक ने रोते हुए कहा कि आज जो महासंघ का अध्यक्ष बना है हमें पता था वही बनेगा। वह बृजभूषण के लिए बेटे से भी प्यारा है। जो अब तक परदे के पीछे से होता था अब खुले आम होगा। हम अपनी लड़ाई में कामयाब नहीं हो पाए। हमने हर किसी को अपनी बात बताई। पूरे देश को पता होते हुए भी सही इंसान नहीं WFI का चीफ नहीं बना। मैं अपने आने वाली पीढ़ियों को कहना चाहती हूं कि शोषण के लिए तैयार रहिए। वहीं, साक्षी मलिक के कुश्ती से संन्यास के ऐलान के बाद WFI के पूर्व चीफ बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इससे मेरा क्या लेना-देना, मैं इसपर कुछ नहीं कर सकता।

गौरतलब है कि साक्षी मलिक समेत तमाम महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला पहलवानों के समर्थन में पुरुष पहलवानों ने भी प्रदर्शन किया था। संजय सिंह के फेडरेशन का चुनाव जीतने पर साक्षी मलिक के अलावा विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने भी निराशा जाहिर की है।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव में विजयी हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को हराया है। गौरतलब हो, इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने भी दावा किया था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ही बनेंगे।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this