Homeदुनियायूक्रेन पर रुसी मिसाइलों की बरसात ,यूक्रेन में चेतावनी के सायरन बजे 

यूक्रेन पर रुसी मिसाइलों की बरसात ,यूक्रेन में चेतावनी के सायरन बजे 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

आज सुबह से ही यूक्रेन पर रुसी मिसाइलों के तेज हमले जारी हैं। यूक्रेन के कई इलाकों पर ये हमले किये जा रहे हैं। अधिकतर रुसी हमले उन इलाकों में किये जा रहे हैं जहां यूक्रेन की आधारभूत संरचना स्थित है। जो खबरे सामने आ रही है उससे लगता है कि रूस ने किसी बड़ी रणनीति के तहत मिसाइलों की बरसात कर रहा है ताकि यूक्रेन को तहस -नहस कर दिया जाए। यूक्रेन के अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी है और कहा है कि रूस लगातार मिसाइलों से हमला कर।            
कई सप्ताह के बाद इस तरह के अंधाधुंध मिसाइल हमलों के कारण पूरे यूक्रेन में चेतावनी संबंधी सायरन बजने लगे। यूक्रेन के मीडिया के अनुसार, देश के कई क्षेत्रों में वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है।  माना जा  रहा है कि अब यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करेगा। अगर हमले तेज होते हैं तो बड़े युद्ध की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 
          पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने खारकीव पर 15 से अधिक हमलों की जानकारी दी। खारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सिनीहुबोव ने संदेश ऐप ‘टेलीग्राम’ पर कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे एक बार फिर निशाने पर।’’
        उधर ,दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर मैक्सिम मार्चेंको ने भी ओडेसा पर हमले की सूचना देते हुए कहा कि हमलों में ऊर्जा सुविधाएं तथा आवासीय इमारतें प्रभावित हुई हैं। मार्चेंको ने ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि क्षेत्र में ‘‘व्यापक स्तर पर मिसाइल हमले किए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ फिर से भी मिसाइल हमले किए जा सकते हैं, इसलिए मैंने स्थानीय लोगों से बंद स्थानों पर रहने को कहा है।’’
             उत्तरी शहर चेर्नीहीव और पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में भी विस्फोटों की सूचना मिली है। नीपर, लुत्सक और रीवने शहर में भी ऐसे ही हमलों की खबर है। रूस पिछले साल अक्टूबर से इस तरह की मिसाइलों से यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है। इससे पहले इस साल 16 फरवरी को ऐसा ही एक बड़ा हमला किया गया था।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...