HomeदेशBCCI Central Contract,विराट-रोहित A+ में कायम, ईशान-श्रेयस की वापसी से फैंस खुश

BCCI Central Contract,विराट-रोहित A+ में कायम, ईशान-श्रेयस की वापसी से फैंस खुश

Published on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, वहीं कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है।

BCCI ने खिलाड़ियों को चार ग्रेड में बांटा है – A+, A, B, और C।ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों का नाम रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, और रवींद्र जडेजा है। A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।A ग्रेड में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत शामिल है।

B ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।B ग्रेड में श्रेयस अय्यर (वापसी), सूर्य कुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।C ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।C ग्रेड में ईशान किशन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा शामिल है।

इस ग्रेड सेलेक्सन में ईशान और अय्यर की वापसी चर्चा का विषय बना हुआ है।एक समय BCCI की गाइडलाइंस को नजरअंदाज करने के कारण कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हुए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर अब वापसी कर चुके हैं। श्रेयस अय्यर B ग्रेड में और ईशान किशन C ग्रेड में जगह पाने में सफल रहे हैं।इस बार कई युवाओं को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह दी गई है, जिससे यह साफ है कि BCCI आने वाले वर्षों में टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को मज़बूत करने की दिशा में काम कर रही है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this