Homeदेशईडी द्वारा लालू यादव से पूछताछ के दौरान मीसा या और को...

ईडी द्वारा लालू यादव से पूछताछ के दौरान मीसा या और को न जाने देने पर भड़की रोहिणी

Published on

बिहार में इस समय लालू परिवार की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई है।कल रविवार को आरजेडी के नेतृत्व वाली महागठबंधन से पाला बदलकर नीतीश कुमार ने एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली तो ,वही आज सोमवार को लालू प्रसाद को ईडी द्वारा भेजे गए समन का जवाब देने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचना पड़ा। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी ईडी कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान आरजेडी के समर्थकों का हुजूम भी ईडी कार्यालय के सामने जमा था। ईडी ने लालू यादव से पूछताछ के लिए न तो मीसा भारती को और न ही लालू यादव के किसी अन्य सहयोगी को ही ईडी दफ्तर के अंदर आने दिया। इसे लेकर लालू यादव के परिवार के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। लालू यादव के सेहत की चिंता करते हुए उनकी बेटी रोहिणी ने तो लालू यादव के साथ कुछ अनहोनी होने की स्थिति में ईडी को गंभीर परिणाम भुगतने तक की चेतावनी दे दी है।

मीसा भारती ने जताई नाराजगी

लाल यादव की बेटी मीसा भारती को जब अपने पिता के साथ ईडी कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली, तो वह आरजेडी के अन्य विधायकों के साथ ईडी ऑफिस के सामने दादी मां मंदिर में जमी रही।वहां मीसा भारती ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूरा देश देख रहा है कि लालू प्रसाद यादव को उठने- बैठने में दिक्कत होती है। कागजात वगैरह निकालने के लिए आदमी की जरूरत होती है,लेकिन ईडी वाले ने उनके साथ किसी को जाने नहीं दिया गया।

रोहिणी आचार्य ने दी चेतावनी

लाल यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ईडी के द्वारा लालू यादव के साथ किए जा रहे इस बर्ताव को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।रोहिणी आचार्य ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर मेरे पापा को खरोच भी आया तो,मेरे से बुरा कोई नहीं होगा, मार्क माय वर्ड्स।

रोहिणी ने पिता को बताया शेर

रोहिणी आचार्य ने ईडी को लेकर एक के बाद एक कई आक्रामक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि यह सबको मालूम है कि पापा की हालत क्या है। बिना मदद के वे हुए चल भी नहीं सकते हैं, फिर भी कितना गिरोगे गीदड़ो।यह गुदड़ी का लाल लालू है।शेर अकेला है, कमजोर नहीं।

रोहिणी ने मांगी मदद

रोहिणी आचार्य ने अपनी एक ट्वीट में लिखा ‘ इनहुमन बिहेवियर बाय ईडी ऑफिसर्स, सेम ओंन यू एंड योर आका। सबको पता है कि पापा की हालत, बिना सहारे चल नहीं सकते फिर भी बिना उनके सहायक के गेट के अंदर घुसा लिया।रिक्वेस्ट करने के बाद भी नहीं जाने दिया मिसा दी या उनके एक सहायक को, प्लीज आप लोग मेरी मदद करें।

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...