Homeदेशसिंगापुर से पटना से लौटे राजद प्रमुख ,बीजेपी और संघ पर किया बड़ा...

सिंगापुर से पटना से लौटे राजद प्रमुख ,बीजेपी और संघ पर किया बड़ा हमला

Published on

न्यूज़ डेस्क 
सिंगापुर सिंगापुर से पटना कोटे राजद प्रमुख लल्लू यैदाव ने संघ और बीजेपी पर बड़ा हमला किया है।  राजद अध्यक्ष ने कहा है कि ये लोग जातीय जनगणना कैसे नहीं करायेंगे, इन लोगों को मजबूर कर देंगे।  

लालू यादव ने एक्स पर लिखा, “इन संघ और बीजेपी  वाला का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इनका क्या औक़ात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे? इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है” 

बता दें कि लालू पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ सिंगापुर हेल्थ चेकअप के लिए गए थे। पटना पहुंचते ही लालू ने जातिगत गणना को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है और कहा है कि केंद्र की सरकार को जातिगत गणना कराने के लिए मजबूर कर देंगे।  बिहार में जातिगत गणना कराए जाने के बाद अब इसकी मांग पूरे देश में उठ रही है।
 विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है और पूरे देश में जातिगत गणना कराने की मांग कर रहा है। सरकार के सहयोगी दल देशभर में जातीय गणना के पक्ष में हैं, हालांकि इसपर केंद्र सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। 

केंद्र की गठबंधन सरकार में शामिल जदयू, लोजपा(रामविलास), हम के अलावा अब आरएसएस ने भी देशभर में जातिगत गणना अपना मत रखा है।  संघ का मानना है कि इसका उद्देश्य राजनीतिक या चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं होना चाहिए। आरएसएस ने यह भी कहा है कि एससी/एसटी के उप वर्गीकरण की दिशा में कोई भी कदम संबंधित समुदायों की सहमति के बिना नहीं उठाया जाना चाहिए। 

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this