Homeदेशतेजस्वी के तंज पर बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का पलटवार- लालू के...

तेजस्वी के तंज पर बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का पलटवार- लालू के पास रोज चरण वंदना के लिए जा रहे नीतीश

Published on

विकास कुमार
बिहार में सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सरकार के कामकाज की तारीफ कर रहे हैं। वहीं बीजेपी नेता सम्राट चौधरी सरकार पर प्रहार कर रहे हैं। इस बार यादव ने कहा कि बिहार बीजेपी में कई गुट बने हुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी का अलग गुट है तो विजय सिन्हा का अलग गुट तो सुशील मोदी का भी एक अलग गुट है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बीजेपी नेताओं में लीडर बनने की होड़ लगी हुई है।

वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। चौधरी ने कहा कि बीजेपी आरजेडी नहीं है जिसका एक मालिक है और सब उसके नौकर हों। चौधरी ने कहा कि सब मिलकर बीजेपी को श्रेष्ठ बनाने का काम करते हैं। यह एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। चौधरी ने कहा कि लालू यादव कल भी अपराधी थे और आज भी कोर्ट की नजर में अपराधी हैं। वहीं चौधरी ने कहा कि नीतीश तो रोज लालू जी का चरण वंदना करने जाते हैं।

बिहार में जाति गणना के बाद से महागठबंधन के नेता आक्रामक रवैया दिखा रहे हैं। वहीं बीजेपी नेताओं को लगता है कि अति पिछड़े और दलितों के दम पर वे सत्ता में वापसी कर सकते हैं लेकिन जमीनी हकीकत का पता तो चौबीस के चुनावी नतीजों से ही लगेगा।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this