रिवाबा जडेजा ने जीता चुनाव,जीत के बाद सर जडेजा गदगद, ट्वीट हो रहा वायरल

0
182

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत के साथ सातवीं बार सत्ता में वापसी की है। 1985 के चुनाव में कांग्रेस के नेता माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा में 149 सीटें जीती थीं। वहीं इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 156 सीटें जीतने के बाद इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

भाजपा ने दिया था रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को टिकट

भाजपा ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को टिकट दिया था। मतगणना की शुरुआत से ही रिवाबा जडेजा ने बढ़त बना ली थी। रिवाबा जडेजा जामनगर की नॉर्थ सीट से जीतकर पहली बार विधायक बनी हैं। उन्हें 84336 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के कशनबाइ रहे। उन्हें 33880 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी बिपेंद्र सिंह जडेजा 22822 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

जडेजा की बहिन कर रही थी कांग्रस प्रत्याशी का प्रचार

जामनगर नॉर्थ सीट से लड़ाई भी काफी दिलचस्प थी क्योंकि इस सीट पर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहली बार चुनाव लड़ रही थी। मगर ये सीट इसलिए भी दिलचस्प थी क्योंकि जहां एक तरफ जडेजा की पत्नी चुनाव लड़ रही थी वहीं दूसरी ओर उनकी बहन कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थी।

रिवाबा ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

शानदार जीत दर्ज करने के बाद रिवाबा जडेजा ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मुझे खुशी से उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया और जनता तक पहुंचे, मैं उनका बहुत धन्यवाद देती हूं। ये केवल मेरी जीत नहीं, आप सभी की जीत है।

पत्नी की जीत पर जडेजा गदगद

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पत्नी की इस जीत से बेहद खुश नजर आए और उन्होंने रिवाबा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जडेजा ने इस ट्वीट में रिवाबा को बधाई देने के साथ-साथ जामनगर की जनता का आभार व्यक्त किया है।

जडेजा ने ट्वीट कर दी रिबावा को बधाई

जडेजा ने ट्वीट में लिखा- हैलो विधायक जी। आप इस जीत की सच्ची हकदार हैं। जामनगर की जनता जीत गई है। मैं सभी लोगों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। आशापुरा माता से विनती है कि जामनगर के कार्य बहुत अच्छे होंगे। जय माताजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here