रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसा, हावड़ा में फूंके गए कई वाहन, वडोदरा में दो बार पथराव

0
231

बीरेंद्र कुमार झा

रामनवमी के मौके पर अलग-अलग राज्यों से शोभायात्रा पर पथराव की खबरें आ रही हैं। शोभायात्रा पर गुजरात के वडोदरा में दो बार पथराव हो गया।वहीं बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जुलूस पर हमला हुआ और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।इसके अलावा जुलूस के दौरान लखनऊ से भी कहासुनी होने की खबरें आ रही है।

गुजरात की घटना की बात की जाय तो यहां वडोदरा के फतेपुरा इलाके में सुबह शोभायात्रा निकाली गई थी। इसपर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया।इसके बाद शाम को इसी इलाके में दूसरी बार शोभायात्रा निकली तो इसपर भी वहां पथराव हो गया। पथराव के दौरान की कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं ,जिसमें लोग जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। पथराव के बाद सरकार हरकत में आई है। गुजरात के गृह मंत्री ने इस पथराव में शामिल लोगों पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है

राम नवमी को लेकर बंगाल में राजनीति

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने धूम-धाम से राम नवमी मनाने का फैसला किया तो इधर राम नवमी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने चेतावनी दी ममता बनर्जी ने कहा है कि रामनवमी पर जुलूस निकालने को वह नहीं रोकेगी, लेकिन किसी ने गलत काम करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी जूलूस के दौरान जमकर आगजनी और बवाल हुआ।कहा जा रहा है कि शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान गाड़ियों में आग भी लगा दिए जाने की खबर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here