जेल से बाहर नहीं आएंगे संजय सिंह, 13 अक्टूबर तक हिरासत में ही रहना होगा

0
55

बीरेंद्र कुमार झा

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह अभी प्रवर्तन निदेशालय (ED )की रिमांड पर ही रहेंगे। अदालत ने संजय सिंह को एक बार फिर ईडी की रिमांड पर भेजा ह। संजय सिंह की रिमांड 10 अक्टूबर को खत्म हो रही थी ,जिसके बाद ईडी ने संजय सिंह को अदालत में पेश किया था। जांच एजेंसी की दलील सुनने के बाद अदालत ने आप सांसद संजय सिंह को ईडी के रिमांड पर भेज दिया है। अदालत में ई डी ने 5 दिनों के लिए संजय सिंह को रिमांड मांगी थी ।अदालत में 13 अक्टूबर तक संजय सिंह को हिरासत में भेजा है ।

कोर्ट में ईडी की दलील

इससे पहले अदालत में ईडी के वकील और संजय सिंह के वकीलों ने जबरदस्ती दलीलें दी। ईडी ने कोर्ट से कहा कि आप सांसद संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही ईडी ने यह भी कहा की आप सांसद के रिश्वत मांगने के सबूत हैं। अदालत को जानकारी दी गई कि फोन की डाटा को लेकर संजय सिंह ने ठीक से जवाब नहीं दिया है।

आप नेता संजय सिंह की तरफ से दी गई दलील

संजय सिंह की कस्टडी को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान आप नेता की तरफ से भी कई बातें अदालत को बताई गई है। आप नेता ने अदालत से कहा कि ईडी उन्हें रात को 10:30 बजे बाहर लेकर जा रही थी। संजय सिंह ने अपने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए कहा कि अगर मेरा एनकाउंटर हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा

मीडिया से बात न करने का निर्देश

दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का मंगलवार को निर्देश दिया गया है। अदालत ने यह निर्देश देते हुए कहा की यह सुरक्षा में समस्या पैदा करता है।अदालत में संजय सिंह के प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से बात करने के बाद विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने यह टिप्पणी की। न्यायाधीश ने संजय सिंह को अदालत में पेश किए जाने के दौरान उनसे सवाल नहीं पूछने का मीडिया कर्मियों को निर्देश दिया। न्यायाधीश ने कहा कि यह भी सुरक्षा समस्या पैदा करता है। अदालत में अपनी पेशी से पहले आप नेता संजय सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया हमारे साथ ईमानदार लोग हैं ,जबकि बेईमान लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here