Homeदेशकैबिनेट मंत्री संतोष सुमन के इस्तीफे पर BJP का तंज- ‘महागठबंधन डूबती...

कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन के इस्तीफे पर BJP का तंज- ‘महागठबंधन डूबती नैया है इसलिए सब उसका साथ छोड़ देंगे’

Published on

विकास कुमार
बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफा देने के बाद तमाम दलों के नेताओं के रिएक्शन आ रहे हैं। आरजेडी और जेडीयू के नेता जहां संतोष मांझी को खास तवज्जो नहीं दे रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता इस घटना के बाद महागठबंधन को डूबती नैया बता रहे हैं। बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन डूबती नैया है इसलिए धीरे धीरे सब उसका साथ छोड़ देंगे।

वहीं संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जीतन राम मांझी पर तंज कसा है। यादव ने कहा कि जिन लोगों ने जीतन राम मांझी के मंदिर जाने पर उसे पानी से धोया था। क्या वे अब उन्हीं लोगों के साथ जाएंगे।

वहीं संतोष सुमन के इस्तीफे पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संतोष के इस्तीफा देने से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा

संतोष सुमन के इस्तीफे की वजह से बीजेपी को बिहार में बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मांझी अब जल्द ही एनडीए का दामन थाम सकते हैं।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this