Homeटेक्नोलॉजीRBI का Paytm Payments Bank पर बड़ा एक्शन, 1 मार्च से बैंक...

RBI का Paytm Payments Bank पर बड़ा एक्शन, 1 मार्च से बैंक की कई सर्विस होंगी बंद

Published on

विकास कुमार
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की सर्विस में नए डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजैक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आरबीआई का कहना है कि बैंक ने नियमों और दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया है, जिसके चलते ये कदम उठाया गया है। आरबीआई ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक के अकाउंट में डिपॉजिट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि वॉलेट समेत किसी भी क्रेडिट ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं होगी। आरबीआई ने कहा कि ग्राहकों को बाकी अमाउंट निकालने या इस्तेमाल की अनुमति होगी।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन नाईंटी सेवन कम्युनिकेशन ने अपने वर्कफोर्स में मामूली कटौती की थी। हालांकि, कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया था जिसमें कहा गया था कि नॉन-बैंक लैंडर एक हजार से ज्यादा नौकरियों में कटौती कर सकता है। स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि “हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते कर्मचारी लागत में 10-15 फीसदी की बचत कर पाएंगे। मार्च 2023 के आखिर तक पेटीएम के पास दुनिया भर में लगभग 32 हजार 7 सौ 98 नियोजित कर्मचारी और 1,5 सौ 89 अनुबंधित कर्मचारी थे। अगस्त 2023 में पेटीएम के प्रेसिडेंट विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह चीनी फिनटेक दिग्गज एंट फाइनेंशियल की एक शाखा से अपनी स्थापित कंपनी में 6 सौ 28 मिलियन डॉलर की 10.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगे जिससे वह इसके अकेले सबसे बड़े शेयरधारक बन जाएंगे,अब आरबीआई के एक्शन के बाद कंपनी को अपना पक्ष सफाई से पेश करना होगा।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this