Homeदेशराष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने की पीओके को वापस लेने की मांग 

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने की पीओके को वापस लेने की मांग 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
संघ से जुड़ा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने पाक अधिकृत कश्मीर को वपस लेने की मांग करते हुए 15 से 25 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलने का फैसला किया है। 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में हुई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हिस्से को वापस लेने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया। 

इसके साथ ही नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति दर्शन में हुई बैठक में पीओके के लिए यात्रा निकालने एवं रक्षा बंधन मनाने, गौ हत्या से लेकर व्यक्ति की हत्या तक व सभी प्रकार के लिंचिंग के खिलाफ देशभर में जनजागरण अभियान चलाने, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस से लेकर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन तक रन फॉर यूनिटी एंड कम्युनल हार्मनी तथा छात्रों का सम्मेलन, अपने-अपने धर्म पर चलते हुए दूसरे के धर्म का सम्मान, धर्मांतरण एवं दंगे का विरोध तथा ‘आओ जड़ों से जुड़े’ जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।

बैठक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घोर निंदा करते हुए कहा गया कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लगाते हुए गुलाम कश्मीर को वापस भारत में जोड़ा जाए। इसके लिए मंच 15 से 25 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगा और पीओके के पीड़ितों के लिए रक्षा बंधन भी मनाएगा।

मंच ने याद दिलाया कि बढ़ती आतंकवादी हिंसा और कश्मीर विवाद को बढ़ावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों के बाद, भारतीय संसद के दोनों सदनों ने 22 फरवरी, 1994 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले हिस्सों को खाली करना होगा।

इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच के देश भर से राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठों के संयोजक, क्षेत्रीय प्रांतों के संयोजक एवं विभिन्न सह संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। मंच की बैठक में सांगठनिक फेरबदल पर भी मुहर लगाते हुए दो नए राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए। 

इस फैसले के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में अब 15 सदस्यों का राष्ट्रीय संयोजक मंडल बन गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद और महिला प्रमुख डॉक्टर शालिनी अली को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर शालिनी के स्थान पर तसनीम पटेल को महिला प्रमुख बनाया गया है। शाहिद और शालिनी अपने-अपने पुराने प्रभारों का भी दायित्व निभाते रहेंगे।

मीडिया और लिटरेचर टीम में शालिनी अली, हाजी मोहम्मद साबरीन, केशव पटेल और मोहम्मद फैज खान जोड़े गए हैं। इनके अलावा कुछ प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सह प्रभारी बदले गए हैं। छात्र मामले देख रहे खुर्शीद रजाका को अब दिल्ली और हरियाणा के क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। 

जबकि उनकी जगह छात्र प्रकोष्ठ अब इमरान चौधरी और मजहिर खान देखेंगे। इसी प्रकार सेवा प्रकोष्ठ, गौ प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, आओ जड़ों से जुड़े प्रकोष्ठ समेत कुछ अन्य प्रकोष्ठों में भी फेरबदल किया गया है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...