Homeदेश1 जनवरी 2024 तक हो जाएगा राम मंदिर का उद्घाटन, अमित शाह...

1 जनवरी 2024 तक हो जाएगा राम मंदिर का उद्घाटन, अमित शाह ने किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित​ शाह ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के उद्घाटन तिथि की घोषणा कर दी है। त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अयोध्या में अगले साल एक जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो जाएगा।

जनसभा में अमित शाह ने कांग्रेस पर भी बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान में भाजपा का अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा।

मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी बनाएंगे भव्य

उन्होंने कहा सिर्फ राम मंदिर नहीं, एकाध साल दो साल जाने दीजिए मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा कि पूरी दुनिया यहां देखने आएगी। काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया, महाकाल का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ और अंबा जी का मंदिर सोने का हो रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर नया बन रहा है।

पीएम मोदी ने किया 5 अगस्त 2019 को भूमि पूजन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग रास्ता साफ किया था।

उल्लेखनीय है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और आचार संहिता लगने से पूर्व भाजपा किसी भी हालत में अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन कर हिंदू वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this