पैरोल पर बाहर आते ही Ram Rahim ने बदला Honeypreet का नाम, भक्तों के बीच किया ऐलान

0
151

चंडीगढ़: पैरोल पर जेल से बाहर आते ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने उन सभी अटकलों को विराम दे दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वे डेरा सच्चा सौदा के नए उत्तराधिकारी का ऐलान करेंगे। उन्होंने डेरे की गद्दी को लेकर कहा कि, ‘हम हैं, हम थे और हम ही गद्दी पर रहेंगे।

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत

राम रहीम ने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का नाम बदल कर ‘रूहानी दीदी’ कर दिया है। डेरा प्रमुख राम रहीम ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि उसका नाम हनीप्रीत है, वह मेरी मुख्य शिष्या है। मैंने उसे एक नाम भी दिया है और मैं उसे रूह-दी या रूहानी दीदी कह कर पुकारता हूं।

अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम

अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख हाल में सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए हैं। राम रहीम को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से भी अधिक समय पहले एक पत्रकार की हुई हत्या के मामले में 2019 में दोषी करार दिया गया था।

हरियाणा में होने है निकाय चुनाव

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कई नेता गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं। राम रहीम ने जेल से निकलते ही सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड कर अपने समर्थकों को मैसेज दिया। दो बार सोशल मीडिया के जरिये सत्संग भी किया। सत्संग में करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश करनाल नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर ने भी सत्संग में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here