राजस्थान : अजमेर में केबल टूटने से 30 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, 7 बच्चों समेत 15 घायल

0
277

स्नेहा
राजस्थान के अजमेर शहर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा कुंदन नगर के डिज्नीलैंड में हुआ, जहां अचानक एक टावर झूला टूट कर नीचे गिर गया। हादसे के समय करीब 25 लोग झूले पर सवार थे। झूले के गिरते ही झूला चलाने वाला और उसका साथी भाग गए हैं। घटना के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे में 15 लोग घायल बताये जा रहे है जिसमे 7 बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक टावर 30 फीट की ऊंचाई पर था। यह घटना झूले की केबल टूटने के कारण हुई। हादसे में 11 लोगों को चोटें आई है। जेएलएन सरकारी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।

किसकी लापरवाही से हुआ हादसा, होगी जांच

घटना की सूचना मिलते ही अजमेर के कई बड़े अधिकारी समेत सिविल लाइन थाना के कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से सभी घायलों को जेएलएन सरकारी पहुंचाया गया। अजमेर के एडिशनल एसपी सुनील सिहाग के मुताबिक इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि यह पूरा हादसा किसकी लापरवाही के चलते हुआ है। एडिशनल एसपी के अनुसार इस पूरे मामले में अब जांच की जाएगी और पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इस मामले में मेला संचालकों और झूला संचालक की क्या भूमिका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here