Homeदेशबिहार के पूर्णिया में राहुल की बड़ी रैली ,किसानो की समस्या पर...

बिहार के पूर्णिया में राहुल की बड़ी रैली ,किसानो की समस्या पर उठाये सवाल 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राहुल गाँधी की न्याय यात्रा अभी बिहार से गुजर रही है। आज पूर्णिया में उनकी बड़ी रैली हुई जिसमे बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। राहुल ने किसानो की समस्या को लेकर सरकार को घेरा। इस दौरान राहुल गांधी सिर पर गमछा बांधे नजर आए। वे सड़क किनारे एक ढाबे पर रुके और कुछ लोगों के साथ चाय की चुस्की भी ली।           

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्णिया के सिकंदरपुर पंचायत स्थित शीशाबाड़ी में किसानों के साथ चौपाल की। इस मौके पर किसानों ने अपनी समस्या रखी। राहुल गांधी ने किसानों के भूमि अधिग्रहण मामले पर कहा कि वे लोकसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे और जब उनकी सरकार बनेगी तो किसानों के हित में काम किए जाएंगे।

किसानों से संवाद के दौरान राहुल गांधी ने साफ किया कि वे यहां खोखली बातें नहीं कर रहे हैं। हमने किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। हम भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए थे। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकार थी तो हमने उपज की सही कीमत दी थी।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज किसानों को चारों तरफ से घेरा जा रहा है। एक तरफ किसानों से उनकी जमीनें छीनकर अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। दूसरी तरफ खाद, बीज जैसी चीजों के लिए किसानों से पैसा छीना जा रहा है। हमारे किसान देश की रीढ़ हैं। अगर देश में अरबपतियों के लाखों करोड़ रुपए माफ हो सकते हैं, तो किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया जा सकता?”उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए काफी काम किए हैं। आने वाले समय में भी हम किसानों के हित में काम करेंगे।

इस मौके पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। वहीं, राहुल गांधी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर किसानों के साथ मौन भी रखा। राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखने वाले किसानों ने कहा कि वे ऋण के बोझ तले डूबे हैं, लेकिन, सरकार उनकी सुध नहीं लेती। इस क्रम में कस्बा और पूर्णिया के बीच एनएच के किनारे एक ढाबे में रुके और चाय की चुस्की भी ली।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...