Homeदेशराहुल गाँधी ने फिर किया पीएम मोदी पर हमला ,कहा मणिपुर जल...

राहुल गाँधी ने फिर किया पीएम मोदी पर हमला ,कहा मणिपुर जल रहा है और पीएम मोदी संसद में चुटकुला सुनते रहे !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया। आज पार्टी  दफ्तर में प्रेस को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और कल प्रधानमंत्री दो घंटे तक सदन में चुटकुला सुनाते रहे। उन्होंने दो घंटे तक भाषण दिया लेकिन मणिपुर पर मात्र दो मिनट बोल पाए। मणिपुर में आग लगी है ,लोग मारे जा रहे हैं लेकिन पीए को कोई परवाह नहीं। वे संसद में हंसकर बातें कर रहे थे। चुटकुला सुना रहे थे। मुझे ,कांग्रेस और विपक्ष को कोस रहे थे। इससे क्या मणिपुर में कोई सुधार होगा ?यह उनको शोभा नहीं देता। अगर इस देश में हिंसा हो रही है तो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को दो घंटे मजाक नहीं उड़ानी चाहिए था। विषय कांग्रेस नहीं था, विषय मैं नहीं था, विषय मणिपुर है। मणिपुर में क्या हो रहा है। उसे एकदम क्यों नहीं रोका जा रहा है यह विषय है।
              राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं आपको आपना अनुभव साझा कर रहा हूं। मैंने अभी तक बोला नहीं, शायद पहले बोल देना चाहिए था। मैं तरीबन 19 साल से राजनीति में हूं। बाढ़ आए, तूफान आए, सुनामी आई। हिंसा होती है, हम वहां जाते हैं। जो मैंने मणिपुर में देख और सुना मैंने कभी तक नहीं देखा है।
                  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “मैंने संसद में बोला कि प्रधानमंत्री और अमित शाह जी ने भारत माता की हत्या की है। मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है, मैंने ऐसे नहीं बोला था। मैं आपको समझाता हूं कि आखीर मैंने यह बात क्यों बोली थी। जब हम मणिपुर पहुंचे और मैतई इलाके में गए, हमें साफ कहा गया था कि अगर आपकी सिक्योरिटी डिटेल में कोई भी कुकी होगा, उसे आप यहां मत लाइएगा, क्योंकि हम उसको मार देंगे।           ”जब हम कुकी के इलाके में गए तो हमें कहा गया कि अगर कोई मैतेई आपकी सिक्योरिटी डिटेल में होगा तो उसे आप मत लाइएगा, उसको हम गोली मार देंगे। हम जब गए, हमें मैतेई को परे करना पड़ा। हमें कुकी को परे करना पड़ा। मतलब मणिपुर आज एक राज्य नहीं है, दो राज्य हो गया है। राज्य की हत्या कर दी गई है और उसको चीर दिया गया है। इसीलिए मैंने बोला कि मणिपुर में बीजेपी ने हिंदुस्तान की हत्या कर दी है।”
            राहुल गांधी ने कहा, “जब मैंने कल प्रधानमंत्री को देखा हंसते हुए, मजाक उड़ाते हुए। मैं समझ नहीं पा रहा था कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री इस प्रकार से कैसे बोल सकता है। प्रधानमंत्री को यह पता नहीं लग रहा है कि हमारे देश में क्या हो रहा है। छोड़िए वो मणिपुर नहीं जाना चाहते हैं, उसके भी कारण हैं, मैं आपको बता नहीं सकता। अगर आप जा नहीं सकते हैं तो कम से कम मणिपुर के बारे में बोलिए। जो मणिपुर में हो रहा है उसे देश की आर्मी सिर्फ दो दिन में रोक देगी। प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, आग बुझाना नहीं चाहते हैं, ये सच्चाई है।”

Latest articles

सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी आज अपने चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पुराने फोन का क्या करती हैं स्मार्टफोन कंपनियां! उठ गया सीक्रेट से पर्दा

आज के डिजिटल युग में हर साल नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। बेहतर...

पैरों में दिखने लगें ये लक्षण तो समझ लें ब्लॉक हो रहीं आर्टरीज, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

क्या आप जानते हैं कि हार्ट डिजीज की सबसे बड़ी वजहों में से एक...

बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा से सीवान तक फिर गूंजा बाहुबल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक बार फिर पुराने चेहरे और पुरानी कहानियां लौट...

More like this

सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी आज अपने चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पुराने फोन का क्या करती हैं स्मार्टफोन कंपनियां! उठ गया सीक्रेट से पर्दा

आज के डिजिटल युग में हर साल नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। बेहतर...

पैरों में दिखने लगें ये लक्षण तो समझ लें ब्लॉक हो रहीं आर्टरीज, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

क्या आप जानते हैं कि हार्ट डिजीज की सबसे बड़ी वजहों में से एक...