Rahul Gandhi ने Nitish Kumar से फोन पर की बात, बोले- ‘इंडिया गठबंधन की एकता के लिए अहम हैं नीतीश’

0
132

विकास कुमार
इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को न तो पीएम उम्मीदवार बनाया न ही कन्वीनर। इसलिए इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं। नीतीश कुमार की नाराजगी को दूर करने के लिए राहुल गांधी खुद आगे आए हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। नीतीश कुमार और राहुल गांधी के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के ममता बनर्जी के प्रस्ताव से नीतीश काफी असहज हो गए थे। उनकी नाराजगी की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही थी,इसलिए खड़गे का नाम पीएम कैंडिडेट के तौर पर आने को लेकर राहुल गांधी ने सफाई दी।

राहुल गांधी ने बताया कि चूंकि ममता बनर्जी ने अचानक ही प्रस्ताव दे दिया,इसलिए उन्हें इस संबंध में पहले से किसी तरह की जानकारी नहीं थी। राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता में नीतीश कुमार की भूमिका को अहम बताया है और आगे भी गठबंधन की मजबूती के लिए विचार विमर्श करने की बात फोन पर कही है।

राहुल गांधी को पता है कि नीतीश कुमार ही विपक्षी इंडिया गठबंधन के कर्ता धर्ता रहे हैं। इसलिए लोगों के बीच उनकी नाराजगी से अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इससे लोगों को ये लगेगा कि विपक्षी एकता के सूत्रधार नीतीश कुमार को ही कांग्रेस ने किनारे लगा दिया है। इसलिए नीतीश कुमार को नाराज करने का जोखिम कांग्रेस नहीं उठा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here