बीरेंद्र कुमार झा
केजी से पीजी तक की फ्री पढ़ाई का वादा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के भूमिहीन मजदूरों को ₹10 हजार देने का वादा किया।उन्होंने कहा कि वह किसानों के दिल की बात सुन लेते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमने कहा था कि छत्तीसगढ़ में ऐसी सरकार आएगी, जो किसानों- मजदूरों की रक्षा करेगी। हमने जो कहा, वह करके दिखाया।ये बातें राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के राजानाथ गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।इस जनसभा में उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अब राज्य के भूमिहीन मजदूरों को साल में ₹7000 नहीं बल्कि ₹10000 मिलेंगे।साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि ₹5लाख से बढ़कर 10 लाख रुपए किए जाएंगे। राहुल गांधी यही नहीं रुके।उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार आपसे जो वादा किया था, उससे ज्यादा दिया। हमने 2500 रुपए में धान खरीदी का वादा किया था, आज 2640 रुपए में धान खरीदने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों के कहे बिना ₹3000 प्रति क्विंटल धान की खरीद होगी।राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार ने बिजली बिल हाफ, किसान न्याय योजना में 23 हजार करोड रुपए 26 लाख किसानों को दिया। हर साल मजदूरों को ₹7000 दिए।
हमने किसानों से की बात: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आज किसानों और मजदूरों के साथ खेत में काम किया और उनसे बात की। किसानों ने बताया कि पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने जो काम किया है,वैसा काम इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि मजदूरों को मिलने वाला सालाना ₹7 हजार को बढ़ाकर ₹10 हजार करने का निर्णय कांग्रेस ने लिया है।उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमने कर्ज माफी का वादा किया था, जिसे पूरा किया।इस बार भी हम किसानों से कर्ज माफी का वादा कर रहे हैं और सरकार बनते ही कर्ज माफ कर देंगे।
यहां के किसान अब जमीन नहीं बेचते
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से इतना सक्षम बना दिया है कि अब यहां के किसानों को जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ती है।किसानों पर अब कोई कर्ज नहीं है।उनके बैंक में पैसे जमा है। यह एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव है।
बीजेपी ने किसी राज्य में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया
राहुल गांधी ने कहा कि दो तरह की सरकारें होती हैं। एक सरकार जो देश के सबसे अमीर और अरबपतियों के लिए काम करती है।मोदी सरकार ने अदानी जैसे लोगों को 14 लख रुपए करोड रुपए कर्ज माफ कर दिए।उन्होंने पूछा कि आप बताइए बीजेपी ने किस राज्य में किसानों का कर्ज माफ किया है? केंद्र सरकार 24 घंटे अडानी – अडानी करते रहती है। अडानी को एयरपोर्ट दे दिया। खदाने दे दी। मोदी जी अदानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसान बिल लेकर आए थे। किसानों का पैसा छीनकर अदानी को देना चाहते थे। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के नेता जहां भी जाते हैं, कहते हैं कि अंग्रेजी मत पढ़ो।सिर्फ हिंदी पढ़ो। ये चाहते हैं कि सिर्फ उनके बच्चे पढ़ें और बढ़ें । हम कहते हैं की हिंदी के साथ छत्तीसगढ़िया और अंग्रेजी भी आनी चाहिए।
जाति जनगणना से डरते हैं मोदी
राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना के बाद आदिवासियों और किसानों के लिए नया अध्याय लिखा जाएगा।कांग्रेस की सरकार केंद्र में आएगी तो जाति का जनगणना करके रहेगी।पीएम मोदी हर जगह ओबीसी की सरकार होने का दावा करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते हैं कि देश में ओबीसी की स्थिति क्या है? वह जाति जनगणना से डरते हैं।केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय में 90 में से मात्र तीन ओबीसी हैं।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही जाति के सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। कर्नाटक और राजस्थान में यह काम शुरू हो चुका है

