Homeदेशराहुल गांधी का PM पर बड़ा हमला ,कहा मोदी ने देश की...

राहुल गांधी का PM पर बड़ा हमला ,कहा मोदी ने देश की फॉरेन पॉलिसी को फॉरेन डील पॉलिसी बना दिया

Published on

न्यूज डेस्क
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फिर से बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने पूछा कि क्या हिन्दुस्तान के फॉरेन पॉलिसी का लक्ष्य अडानी जी को और अमीर बनाने का है? राहुल ने कहा कि पिछले 9 साल से मोदी जी ने देश को ‘भ्रम’ रखा है और अडानी जी को विश्व भ्रमण में। उन्होंने कहा कि PM का विदेश जाना और वहां अडानी को नई बिजनेस डील मिलना कोई संयोग नहीं है। इसके साथ ही राहुल ने आरोप लगाया कि ‘मोडानी’ ने भारत की फॉरेन पॉलिसी को फॉरेन ‘डील’ पॉलिसी बना दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे द्वारा संसद में फॉरन पॉलिसी को लेकर पूछ गए सवाल का भी सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल ने अपने सवाल फिर से दोहराते हुए कहा कि उम्मीद है कि इस बार देशवासियों को सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

राहुल ने पूछा, कितने विदेश यात्राओं में अडानी जी पीएम के साथ गए? कितने देशों में पीएम के ऑफिसियल टूर के बाद अडानी जी वहां गए? कितने देशों में पीएम के वहां जाने के बाद बिजनेस डील साइन किए? राहुल गांधी ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने दावे को सही साबित करने के लिए प्रमाण भी दिए हैं। इस वीडियो में बताया गया है कि पीएम मोदी के विदेश दौरे के बाद अडानी ने कहां-कहां और कितने डील किए।

इसमें श्रीलंका से लेकर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल दौरे का भी जिक्र किया गया है। राहुल ने केंद्र सरकार पर श्रीलंका में परियोजनाओं के लिए अदाणी समूह के पक्ष में ”लॉबिंग” करने और कारोबारी समूह को इस महत्वपूर्ण पड़ोसी देश पर ”थोपने” का आरोप लगाया है।

वहीं बांग्लादेश में बिजली परियोजना के लिए हुए समझौते को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने पूछा कि क्या यह सच है कि आपने अपनी समकक्ष प्रधानमंत्री शेख हसीना पर उन शर्तों को स्वीकार करने के लिए दबाव डाला, जो अडानी पावर के लिए अत्यंत अनुकूल और बांग्लादेश के लिए प्रतिकूल थीं और अडानी के झारखंड के गोड्डा बिजली संयंत्र से बांग्लादेश को आपूर्ति की जाने वाली बिजली की लागत उसके अपने संयंत्रों में बिजली की लागत से कहीं अधिक थी? क्या पड़ोसी देशों की कीमत पर अपने मित्रों को और अमीर बनाना भारत की विदेश नीति के हितों को आगे बढ़ाता है?

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...