Homeदेशमणिपुर के थोबल जिले से कल शुरु करेंगे राहुल गांधी भारत जोड़ो...

मणिपुर के थोबल जिले से कल शुरु करेंगे राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Published on

न्यूज़ डेस्क
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल की बजाय राज्य के थौबल ज़िले के ऐतिहासिक खोंगजोंग से शुरु होगी।कांग्रेस ने गांधी के नेतृत्व में यहां हप्ता कांगजेइबुंग पैलेस मैदान से यात्रा शुरू करने की अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सीमित लोगों के साथ यात्रा शुरू करने की अनुमति दी तो कांग्रेस ने इंफाल की बजाय राज्य के थौबल ज़िले से यात्रा शुरु करने का निर्णय लिया।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यात्रा की पूर्व संध्या पर आज यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गांधी की यात्रा के लिए भले ही इंफाल से अनुमति नहीं दी गई लेकिन यात्रा रविवार को मणिपुर से ही शुरु होगी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे मणिपुर के थोबल ज़िले से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के सामने मौजूद तानाशाही, ध्रुवीकरण तथा आर्थिक असमानता को बढ़ाने तथा लोकतंत्र को ‘एकतंत्र’ में बदलने की नीतियों के खिलाफ शुरू की जा रही है। न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में 11 दिन तक रहेगी और यात्रा में दौरान श्री गांधी हर दिन एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
रमेश ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान देश की जनता ने अन्याय सहन किया है और अब अमृत काल के सुनहरे सपने दिखाकर एक दशक के अन्याय को नजर अंदाज करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि इसी अन्याय के खिलाफ देश के लोगों को जोड़ने के लिए श्री गांधी के नेतृत्व में शुरु की जा रही न्याय यात्रा 66 दिन तक चलेगी और इस दौरान 6200 किलोमीटर की यात्रा तय की जाएगी।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this