Homeदेशगहलोत पायलट समर्थकों पर राहुल गांधी का विटो

गहलोत पायलट समर्थकों पर राहुल गांधी का विटो

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चौथी और पांचवी सूचियां जारी कर दी है। दोनों ही सूचियां में 61 नाम घोषित किए गए हैं।इनमें से 31 नए चेहरों पर दांव खेला गया है। गहलोत पायलट समर्थकों के टिकट बड़ी संख्या में काट दिए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने सर्वे रिपोर्ट को आधार बनाकर टिकट दिए हैं।किसी बड़े नेता का करीबी होने का फायदा नहीं मिल पाया है। दोनों सूचियों में खिलाड़ी लाल बेरवा,भारत सिंह कुंदनपुर, भरोसी लाल जाटव, हीराराम मेघवाल, जोहरी लाल मीणा और बाबूलाल बैरवा का टिकट काट दिया गया है जबकि बीएसपी से आए संदीप यादव को बहरोड से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार राजकुमार गौड़ को भी टिकट नहीं मिला है। इन पायलट समर्थकों की टिकट काट दिए गए हैं। सीकर जिले के खंडेला के सुभाष मील, खिलाड़ी लाल बेरवा ,कुलदीप इंदौरा,अशोक चांडक, सोना देवी बावरी और हेमंत भाटी के टिकट काट दिए गए हैं।

इन्हें मिला टिकट

दोनों सूचियां में पायलट समर्थकों को भी टिकट मिले हैं। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत का नाम शामिल है। उनका स्वास्थ्य खराब है,चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे और अपने बेटे के लिए पैरवी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनके बेटे को जीताऊ नहीं माना और दीपेंद्र को ही टिकट दे दिया है। इसी प्रकार सीकर जिले की खंडेला से पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला को टिकट दिया गया है जो 2018 के चुनाव में निर्दलीय जीते थे।विनोद गोठवाल, अमर सिंह जाटव, संजय यादव, शिव प्रकाश गुर्जर ,सुरेश गुर्जर, रतन देवासी समरजीत सिंह और हरिमोहन शर्मा को टिकट दिया गया है।

दूसरे दलों से आने वाले को मिला टिकट

कांग्रेस द्वारा जारी चौथी सूची में गैर कांग्रेसियों को भी टिकट मिला है। बीजेपी से आए नेता विकास चौधरी और वसुंधरा राज्य सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल को जैतारण से टिकट दिया गया है, जबकि बीएसपी से आए इमरान खान को तिजारा,दीपचंद खेरिया को किशनगढ़ बासरी और जोगिंदर सिंह अवाना को नदबई से टिकट मिला है।निर्दलीय विधायक कांतिलाल मीणा को थानागाजी से टिकट मिला है।गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहली सूची में 35 दूसरी सूची में 43 तीसरी सूची में 19 और अब चौथी सूची में 56 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है ,जबकि पांचवी सूची में पांच उम्मीदवार घोषित किए हैं। पोकरण से सालेह मोहम्मद को टिकट दिया गया है।

 

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...