जब राहुल गांधी ट्रक पर सवार होकर दिल्ली से पहुंचे चंडीगढ़, ड्राइवरों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं, देखें Video

0
92

न्यूज़ डेस्क
क्या राहुल गांधी नेतागिरी की एक अलग नजीर पेश कर रहे हैं ? वे कभी चाय वालों के साथ घूमते नजर आते हैं तो कभी डिलीवरी मैन के साथ घूमते और भोजन करते नजर आते हैं। कभी आइसक्रीम खाते नजर आते हैं तो कभी ऑटो की सवारी करते नजर आते है। कर्नाटक के चुनाव में यह सब करते वे देखे गए थे। अब एक नया अंदाज उन्होंने दिखाया है। वे एक ट्रक की सवारी करते देखे जा रहे हैं। राहुल गाँधी हाल में ही हरियाणा के अम्बाला में ट्रक ड्राइवरों के साथ सवारी करते देखे गए। जानकारी के मुताबिक ट्रक पर चढ़कर ही उन्होंने दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा कर ली। यह तस्वीर अभी काफी वायरल हो रही है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर की समस्याओं को जानने के लिए उनके बीच पहुंचे और उनसे बात की। इसके कैप्शन में लिखा है कि कोई तो है जो बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल का वीडियो शेयर किया है। श्रीनेत ने इसके कैप्शन में लिखा, यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से , किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है, कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है। और धीरे धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है मोहब्बत और अमन के रास्ते पर, धीरे से यह देश आखिर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here