महंगाई पर सरकार को घेरने का प्लान ,सुबह 4:00 बजे ही दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी पहुंच गए राहुल गांधी

0
129

बीरेंद्र कुमार झा

राहुल गांधी मंगलवार को तड़के 4:00 बजे ही दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी पहुंच गए और यहां सब्जी विक्रेताओं से सब्जियों के दाम की जानकारी ली।गौरतलब है कि राहुल गांधी का सरकार को महंगाई पर भेजने का प्लान है। हाल में जारी एक वीडियो में एक सब्जी विक्रेता टमाटर के दामों को लेकर भावुक हो गया था। राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर भी किया था। इसके बाद बीजेपी ने पलटवार कर दिया। अब राहुल गांधी बीजेपी को जवाब देने के लिए सोशल मीडिया की बजाय सीधा मंडी पहुंच गए।

घूम – घूमकर ली सब्जियों और फलों के भाव की जानकारी

आजादपुर मंडी में राहुल गांधी फल और सब्जी विक्रेताओं से घिरे हुए नजर आए। इसके अलावा मंडी में घूम घूम कर उन्होंने सब्जियों की जानकारी ली।गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर किया था जिसमें एक पत्रकार जब विक्रेता से सवाल करता है कि क्या उसका ठेला खाली ही रह जाएगा? इस पर विक्रेता ने जवाब दिया था कि टमाटर के दाम देखकर हिम्मत नहीं हो रही है। कई बार घाटा लग जाता है। उसने मंहगाई का जिक्र करते हुए कहा था कि में जहांगीरपुरी में 4000 के किराए के मकान में रहता हूं और कई बार एक ₹100 कमाना भी मुश्किल हो जाता है।

केंद्र सरकार की नीतियों से दो वर्गों में बंटा भारत

राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा था कि देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है।एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग है,जिनके इशारों पर देश की नीतियां बन रही है और दूसरी तरफ आम हिंदुस्तानी हैं जिसकी पहुंच से सब्जी जैसी बुनियादी चीजें भी दूर होती चली जा रही है। हमें अमीर- गरीब के बीच बढ़ती खाई को भरना होगा इन आंसुओं को पोछना होगा।

राहुल गांधी और अमित मालवीय के बीच ट्विटर वार

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने हिमाचल प्रदेश के शिमला का वीडियो शेयर किया था और कहा था कि कांग्रेस सरकार किसानों से किया गया वादा निभाने में विफल रही है। वीडियो में सेव पैदा करने वाले किसान सेव के बाहर भेजने की समुचित व्यवस्था ना होने की वजह से इसे नदी में बहा रहे थे। अब राहुल गांधी का आजादपुर सब्जी मंडी पहुंचना,बीजेपी को जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here