राहुल गांधी ने डर से अमेठी छोड़ा,रायबरेली से उम्मीदवारी के पीछे अखिलेश: शिवपाल सिंह

0
22

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के डर वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने डर के कारण अमेठी की सीट छोड़ी थी। अखिलेश यादव के समझाने के बाद वह रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हुए। उन्होंने यूपी चुनाव 2027 में कांग्रेस को गठबंधन के तहत 25 से 50 सीटें दिए जाने की बात कही है। उनके बयान पर अब चर्चा गरमा गई है। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर लगातार बयानबाजी चल रही है। दोनों पक्ष के नेताओं की ओर से लगातार सीटों को लेकर दावे किए जा रहे हैं।
सपा सांसद ने दावा किया कि वह तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कहा, आप लड़ो और नहीं लड़ोगे तो हम अपना कैंडिडेट उतार देंगे। इसके बाद वे नेहरू खानदान की परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए बड़ी मुश्किल से तैयार हुए। हमलोगों ने पूरा सहयोग किया, तब वह जीत पाए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक वोट कांग्रेस को मिली। लोकसभा चुनाव में इनको जो सीट मिली थी, उसमें सपा का पूर्ण सहयोग था। इसी वजह वे 6 सीटें निकाल पाए।

समाजवादी पार्टी सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस को यूपी चुनाव में 50 से अधिक सीटों की मांग नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सहयोगी दल के 150 सीटों की मांग को अनुचित करार दिया। सांसद ने कहा कि कांग्रेस को अपनी मौजूदा राजनीतिक ताकत और संगठन को देखते हुए ही सीटों की मांग करनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कांग्रेस को 50 से अधिक सीटें दी जाती है तो इससे समाजवादी पार्टी की सीटें खराब हो सकती हैं।
सपा सांसद ने कहा कि सीटों का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। हालांकि, कांग्रेस की मांग को उन्होंने बेहद अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा में अभी कांग्रेस के 2 और हमारे सवा सौ विधायक हैं। इस हिसाब से देखें तो इनको 7 से 8 सीटें मिलनी चाहिए। फिर वे लोकसभा चुनाव के परिणाम ही देख के और सीट मांगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 30 सीटें दे दीजिए, 35 दे दीजिए, 40 दे दीजिए, 50 दे दीजिए। इससे ज्यादा सीटें देना, सीट खराब करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here