Homeदेशराहुल गांधी का दावा-2024 में PM Narendra Modi को हरा देंगे

राहुल गांधी का दावा-2024 में PM Narendra Modi को हरा देंगे

Published on

विकास कुमार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने का दावा किया है। लद्दाख में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने हिंदुस्तान के सभी संस्थानों को अपने कंट्रोल में कर रखा है। उनका दावा है कि देश के पूरे सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा हो गया है,लेकिन इसके बावजूद 2024 में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बीजेपी को हराने में सफल रहेगा।

हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी एक नए रंग में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार को टक्कर देने का माद्दा दिखाया है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। साथ ही इंडिया गठबंधन के बन जाने से विपक्षी दल बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसके अलावा महंगाई,बेरोजगारी और किसानों की बदहाली जैसे मुद्दे भी मोदी सरकार को आम जनता में अलोकप्रिय बना रही है,लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से लोकसभा चुनाव जीतने का बार बार दावा कर रहे हैं। वहीं 2024 में मोदी सरकार को दस साल की एंटी इनकंबेंसी का सामना भी करना पड़ेगा। इसलिए 2024 के लोकसभा में पलड़ा किसी के पाले में भी झुक सकता है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this